ब्रह्मपुत्र नदी

ब्रह्मपुत्र नदी Download

brahma putra nadi
  • ब्रह्मपुत्र नदी तीन देशों चीन, भारत और बांग्लादेश से होकर प्रवाहित होती है|
  • ब्रह्मपुत्र नदी को चार अलग-अलग नामों से जाना जाता है –
चीन के तिब्बत पठार पर सांग्पो नदी
अरूणाचल प्रदेश में दिहांग नदी
असम में ब्रह्मपुत्र नदी
बांग्लादेश में जमुना नदी
  • ब्रह्मपुत्र नदी हिमालय के उत्तर में तिब्बत के पठार पर स्थित मानसरोवर झील के पास से निकलती है और हिमालय के साथ-साथ पूरब की ओर बहती है| ब्रह्मपुत्र हिमालय की सबसे पूर्वी चोटी नामचाबरवा के समीप दक्षिण की तरफ मुड़कर अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करती है|
  • ब्रह्मपुत्र नदी अरूणाचल प्रदेश में वृहद् हिमालय को काटकर एक गहरे महाखड्ड (गॉर्ज) का निर्माण करती है, जिसे हम दिहांग गॉर्ज कहते हैं |
  • ब्रह्मपुत्र नदी जब अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करती है तो अरुणाचल प्रदेश की दो सहायक नदियाँ दिबांग नदी और लोहित नदी ‘ब्रह्मपुत्र नदी’से मिलती हैं, तत्पश्चात ब्रह्मपुत्र नदी असम राज्य के समतल घाटी में प्रवेश कर जाती है|
  • असम के सदिया से लेकर धुबरी तक ब्रह्मपुत्र नदी पूर्व से पश्चिम की ओर एक रैम्प घाटी में प्रवाहित होती है| इस रैम्प घाटी के उत्तर में हिमालय पर्वत तथा दक्षिण में शिलांग का पठार स्थित है|
  • असम में ब्रह्मपुत्र नदी गुम्फित जलमार्ग बनाती है| इस गुम्फित जलमार्ग में ब्रह्मपुत्र नदी के बीच में कई नदी द्वीप पाये जाते हैं| इन नदी द्वीपों में मांजुली सबसे बड़ा द्वीप है|
    NOTE :हाल ही में गिनीज बुक वर्ल्ड रिकार्ड में मांजुली को विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप दर्ज किया गया है|
  • मांजुली नदी द्वीप ब्रह्मपुत्र नदी के बीचों-बीच स्थित है,जिसके कारण इसकी भूमि बहुत उपजाऊ है| यहाँ धान की खेती की जाती है|
  • सदिया से धुबरी तक प्रवाहित होने के बाद ब्रह्मपुत्र नदी धुबरी से दक्षिण की ओर अचानक मुड़कर बांग्लादेश में प्रवेश कर जाती है| यहाँ ब्रह्मपुत्र नदी को जमुना नदी के नाम से जाना जाता है|
  • सिक्किम के जेमू ग्लेशियर के नितामू झील से निकलने वाली तिस्ता नदी बांग्लादेश में जमुना नदी से मिल जाती है|
  • बांग्लादेश में जमुना नदी की धारा पद्मा नदी से मिल जाती है और दोनों की संयुक्त धारा पद्मा नदी कहलाती है|
  • मणिपुर से निकलने वाली बराक नदी जब बांग्लादेश में पद्मा नदी से मिलती है तो इन दोनों नदियों की संयुक्त धारा को मेघना नदी कहते हैं| मेघना नदी की धारा ही बंगाल की खाड़ी में गिरती है|
  • बांग्लादेश में मेघना नदी को सूरमा नदी कहा जाता है|
  • ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदियाँ इस प्रकार हैं –दिबांग, लोहित, धनश्री, सुबनसिरी, जियाभरेली, पगलादिया, मानस, तिस्ता, पिथुमारी और संकोश|
  • मानस नदी भूटान से निकलकर असम राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी से मिल जाती है|
  • सुबनसिरी एक पूर्ववर्ती नदी है, जिसका उद्गम क्षेत्र तिब्बत में है| यह नदी तिब्बत, अरुणाचल प्रदेश और असम में प्रवाहित होती है|
  • संकोश नदी उत्तरी भूटान से निकलकर असम और पश्चिम बंगाल के बीच सीमा बनाती हुई असमबांग्लादेश सीमा के निकट ब्रह्मपुत्र नदी में मिल जाती है|

Leave a Message

Registration isn't required.


By commenting you accept the Privacy Policy

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Usernicename
Kumar Arjun
August 8, 2021, 11:36 pm

Arjun Kumar Gupta

Usernicename
Rakesh kumar
September 19, 2020, 11:24 am

Thanks sir ji

Usernicename
chandeshwar singh
May 8, 2020, 10:48 am

Skosh river arunchal pardesh or assam ke bich sima baanti hai lucent mai diya hai

Usernicename
SITESH KUMAR
April 30, 2020, 5:08 pm

Good sir ji

Usernicename
Prince Shreyas Kunwar Singh
March 1, 2020, 9:41 pm

Very useful notes for all Comptetive Exams.