अफ्रीका महाद्वीप

अफ्रीका महाद्वीप Download

  • अफ्रीका महाद्वीप विश्व काएशिया महाद्वीप के बाद दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है|अफ्रीका महाद्वीप के उत्तर में भूमध्य सागर स्थित है|अफ्रीका महाद्वीप के उत्तर-पूर्व में एक संकरा सागर स्थित है, इसे लाल सागर कहते हैं |
  • लाल सागर के पूर्व में अरब का प्रायद्वीप स्थित है | किन्तु अरब प्रायद्वीप अफ्रीका महाद्वीप का भाग नहीं है | अरब प्रायद्वीप एशिया महाद्वीप के अन्तर्गत स्थित है |
अफ्रीका महाद्वीप
अफ्रीका महाद्वीप
  • अफ्रीका महाद्वीप एकमात्र ऐसा महाद्वीप है जहाँ से होकर तीनों प्रमुख अक्षांश रेखाएं कर्क रेखा, विषुवत रेखा और मकर रेखा गुजरती हैं |
  • अफ्रीका महाद्वीप के अन्तर्गत कुल 55 देश स्थित हैं, इनमें से 49 देश मुख्य भूमि पर तथा शेष 6 द्वीपीय देश हैं |
  • अफ्रीका महाद्वीप पर क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश अल्जीरिया है|अल्जीरिया की राजधानी अल्जीयर्स (ALGIERS) है |अफ्रीका महाद्वीप का जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा देश नाइजीरिया है|नाइजीरिया की राजधानी अबुजा (ABUJA) है |
  • नाइजीरिया में दो प्रमुख जनजातियाँ निवास करती हैं –
  • हाउसा
  • फुलानी
  • नाइजीरिया में निवास करने वाली हाउसा जनजाति मुख्यतः कृषक जनजाति है जबकि फुलानीजनजाति एक पशुपालक जनजाति है |
  • अफ्रीका महाद्वीप का सबसे छोटा देशसेसेल्स (SEYCHELLES) है | यह हिन्द महासागर में द्वीपीय देश है |अफ्रीका महाद्वीप के पूर्व में हिन्द महासागर में मेडागास्कर द्वीप स्थित है | मेडागास्कर अफ्रीका महाद्वीप का सबसे बड़ा द्वीपीय देश है |
  • अफ्रीका महाद्वीप के 6 द्वीपीय देशों के नाम निम्नलिखित है – मेडागास्कर, सेसल्स, कोमोरोस, मारीशस, साओटोमे और केपवर्डे |
  • मेडागास्कर द्वीप अफ्रीका महाद्वीप के मोजाम्बिक (Mozambique) से टूटकर अलग हुआ है|मोजाम्बिक और मेडागास्कर के मध्य में स्थित संकरे समुद्र को मोजाम्बिक जलसंधि (Mozambique Channel) कहते हैं|मेडागास्कर द्वीप, मोजाम्बिक जलसंधि (Mozambique Channel) के द्वारा अफ्रीका महाद्वीप के मुख्य भूमि से अलग होता है |
  • अफ्रीका महाद्वीप का दूसरा द्वीपीय देश कोमोरोस (Comoros) मोजाम्बिक जलसंधि में ही स्थित है|मेडागास्कर के पूर्व में मारीशस द्वीप स्थित है | मारीशस में भारतीय मूक के लोग निवास करते हैं |
  • साओटोमे द्वीप अफ्रीका महाद्वीप के पश्चिम में गिनी की खाड़ी (Gulf of Guinea) में स्थित है | साओटोमे (SAO TOME)विषुवत रेखा पर स्थित देश है |केपवर्डे द्वीप अफ्रीका महाद्वीप के मुख्य भूमि पर स्थित देश सेनेगल (SENEGAL) के पश्चिम में अटलांटिक महासागर में स्थित है |
  • अफ्रीका महाद्वीप के उत्तर पूर्वी सिरे को हार्न ऑफ अफ्रीका (Horn of Africa)कहते हैं | हार्न ऑफ अफ्रीका के अन्तर्गत चार देश इरीट्रिया, सोमालिया, इथीयोपिया और जिबूतीस्थित हैं | हार्न ऑफ अफ्रीका पशुपालन का क्षेत्र है |
अफ्रीका महाद्वीप
अफ्रीका महाद्वीप
  • विषुवत रेखा अफ्रीका महाद्वीप के 7 देशों से होकर गुजरता है | पश्चिम से पूर्व की ओर इनका क्रम निम्नलिखित है –साओटोमे, गैबोन, कांगो, रिपब्लिक ऑफ कांगो (जायरे), युगांडा, केन्या और सोमालिया |
  • अफ्रीका के दक्षिण मेंकालाहारी मरूस्थल स्थित है | कालाहारी मरूस्थल अफ्रीका महाद्वीप में मुख्य रूप से तीन देशों नामीबिया, बोत्सवाना और दक्षिण अफ्रीका में विस्तृत है |
  • दक्षिण अफ्रीका में दो स्थलरूद्ध देश (Landlocked Country) स्थित हैं –

(i)     लेसोथो

(ii)    स्वाजीलैंड

  • तंजानिया के पूर्व में दो छोटे-छोटे द्वीप पेम्बा(Pemba I.) तथा जंजीबार (Zanzibar I.) स्थित हैं | इन द्वीपों पर तंजानिया का ही राजनैतिक अधिकार है | पेम्बा तथा जंजीबार द्वीपों पर लौंग तथा इलायची मसालों की खेती की जाती है | विश्व का लगभग 90% लौंग उत्पादन इन्हीं द्वीपों पर होता है |
  • अफ्रीका का अधिकाँश भाग पठारी है, यहां पर्वत नहीं पाये जाते हैं | अफ्रीका में मुख्य रूप से दो पर्वत स्थित हैं –

(i)     ड्रेकेन्सबर्ग पर्वत

(ii)    एटलस पर्वत

  • अफ्रीका महाद्वीप पर स्थित ड्रेकेन्सबर्गपर्वत दक्षिण अफ्रीका में स्थित है | जबकि एटलस पर्वत का विस्तार अफ्रीका महाद्वीप के तीन देशों मोरक्को,अल्जीरियाऔर ट्यूनीशिया में है | एटलस पर्वत की सबसे ऊँची पर्वत चोटी का नाम माउन्ट टुबकल (Mt. Toubkal) है | इसकी ऊंचाई 4165 मीटर है |
  • अफ्रीका महाद्वीप पर केवल एक ज्वालामुखी स्थित है, इसे माउन्ट कैमरून(Mt.Cameroon) कहा जाता है |
  • अफ्रीका महाद्वीप पर स्थित विक्टोरिया झील (L. Victoria) विषुवत रेखा पर स्थित झील है | विक्टोरिया झील से नील नदी निकलती है और उत्तर की ओर प्रवाहित होते हुए भूमध्य सागर में अपना मुहाना बनाती है |
  • विक्टोरिया झील के उत्तर में मिस्त्र देश में नासिर झील(L. Nasser) तथा विक्टोरिया झीलदक्षिण में टंगनिका झील (L. Tanganyika) स्थित है|टंगनिका झील के दक्षिण में मलावी झील (L. Malawai) स्थित है |
  • विक्टोरिया झील से निकल कर नील नदी अफ्रीका के चार देशों युगांडा, दक्षिणी सूडान,सूडान और मिस्र से होकर प्रवाहित होती है |
  • नील नदी के मुहाने से लेकर मलावी झील तक पूर्वी अफ्रीका में दरार घाटी का निर्माण हुआ है |दरार घाटी को भ्रंश घाटी भी कहा जाता है |

 

Leave a Message

Registration isn't required.


By commenting you accept the Privacy Policy

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Usernicename
Rakesh kumar
September 15, 2020, 2:54 pm

sir bhut achhe se smjh me a rha a thanks sir

Usernicename
SITESH KUMAR
July 29, 2020, 1:25 pm

Very nice class sir ??