ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया Download

ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया
  • ऑस्ट्रेलिया एक मात्र ऐसा महाद्वीप है, जो पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है | मकर रेखाऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के मध्य से होकर गुजरती है |
  • ऑस्ट्रेलिया को द्वीपीय महाद्वीप भीकहा जाता है | ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के पूर्वी तट के साथ-साथ उत्तर से लेकर दक्षिण तक ग्रेट डिवाइडिंग रेंज नामक पर्वत स्थित है | इसे ऑस्ट्रेलियनआल्प्स भी कहते हैं |
  • ग्रेट डिवाइडिंग रेंज पर्वत श्रेणी दुनिया का चौथा सबसे बड़ा पर्वत श्रेणी है|
  • दुनिया की सबसे लम्बी पर्वत श्रेणियों का क्रम निम्नलिखित है –

(i)     एण्डीज

(ii)    रॉकीज

(iii)   हिमालय

(iv)   ग्रेट डिवाइडिंग रेंज

  • ग्रेटडिवाइडिंग रेंज के दक्षिणी-पूर्वी सिरे पर एक शिखर विद्यमान है, इसे माउंट कोस्यूस्को कहते हैं |माउंट कोस्यूस्को न केवलग्रेटडिवाइडिंग रेंज की बल्कि यह पूरे ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे ऊँची पर्वत चोटी है |माउंट कोस्यूस्को की ऊंचाई 2228 मीटर है |
  • ग्रेटडिवाइडिंग रेंज के पश्चिमी ढाल से दो नदियाँ निकलती हैं | इनमें पहली नदी का नाम मर्रे तथा दूसरी नदी का नाम डार्लिंग है |इन दोनों नदियों के संयुक्त धारा को मर्रे डार्लिंग नदी कहते हैं |मर्रे डार्लिंग नदी एडीलेड के तट पर अपना मुहाना बनाती है |
  • मर्रे डार्लिंग नदी की घाटी अत्यधिक उपजाऊ हैं | पूरे ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में एकमात्र मर्रे-डार्लिंग नदी घाटी में ही गेहूँ की खेती की जाती है | मर्रे-डार्लिंग नदी के इस उपजाऊ घाटी को रेवेरिना कहते हैं |
  • ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के पूर्व में स्थित सागर से उठने वाली आर्द्रतायुक्त हवाएं ग्रेटडिवाइडिंग रेंज के पूर्वी तट से टकराकर इसके पूर्वी तट में वर्षा करती हैं |
  • ऑस्ट्रेलिया के ग्रेटडिवाइडिंग रेंज के पूर्वी तट पर तो पर्याप्त वर्षा होती है किन्तु इसके पश्चिमी तट पर वर्षा नहीं हो पाती है जिसके कारण यह क्षेत्र सूखा रह जाता है |
  • ऑस्ट्रेलिया को प्यासी भूमि का देश कहा जाता है |
  • ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के अधिकाँश क्षेत्र के सूखा होने के कारण यहाँ निवास करने वाली जनसंख्या ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट के साथ-साथ बसी हुई है | ग्रेटडिवाइडिंग रेंज के पश्चिम में स्थित भूभाग पूरी तरह से निर्जन है|यहाँ जनसंख्या उन्ही स्थानों पर दिखाई देती है, जिन स्थानों पर खाने (Mines) स्थित हैं |
  • ऑस्ट्रेलिया के लगभग सभी महत्वपूर्ण शहर पूर्वीतट पर ही बसे हुए हैं | ऑस्ट्रेलिया की राजधानी केनबरा है | राजधानी केनबरा समुद्र तट पर स्थित न होकर बल्कि तट से दूर मुख्यभूमि पर स्थित है |
  • ऑस्ट्रेलिया का पश्चिमी तट पठारी है|ऑस्ट्रेलिया में वर्षा केवल ग्रेटडिवाइडिंग रेंज के पूर्वी तट पर होती है इसलिए ग्रेटडिवाइडिंग रेंज के पश्चिम में वर्षा न होने के कारण भूमि मरूस्थल में परिवर्तित हो गया है | इस मरूस्थल को ग्रेट विक्टोरिया मरूस्थल कहते हैं |
  • ग्रेटविक्टोरिया मरूस्थल के अन्तर्गत अनेक छोटे-छोटे मरूस्थल स्थित हैं जैसे – ग्रेट सैंडी मरूस्थल, गिब्सन मरूस्थल, सिम्पसन मरूस्थल आदि |
  • ग्रेट डिवाइडिंग रेंज तथा विक्टोरिया मरूस्थल के बीच के समतल-सपाट मैदान को मध्यवर्ती बेसिन कहते हैं | मध्यवर्ती बेसिन को ग्रेट आर्टेसियन बेसिन(Great Artesian Basin) भी कहते हैं |
  • ग्रेट आर्टेसियन बेसिन(Great Artesian Basin), ग्रेटडिवाइडिंग रेंज के पश्चिम में स्थित है इसलिए यहां वर्षा नहीं हो पाती है | किन्तु ग्रेट आर्टेसियन बेसिन के मैदानी क्षेत्र होने के कारण यहां की भूमि को कृषि योग्य बनाने के लिए प्रयास किया गया है |
  • ग्रेट आर्टेसियन बेसिन पर जगह-जगह कुँए खोदे गये हैं | ग्रेट आर्टेसियन बेसिन का धरातल इतना नीचे है कि कुँए खोदने पर यहाँ पानी स्वत: निकलने लगता है | इस प्रकार के कुओं को उत्स्रुत कूप कहते हैं |
  • ग्रेट आर्टेसियन बेसिन में एक झील स्थित है, इसे आयर झील कहते हैं | आयर झील ऑस्ट्रेलिया का सबसे गहरा भाग है | आयर झील के आस-पास के क्षेत्र को डाउन्स लैंड कहते हैं | डाउन्स लैंड में शीतोष्ण मुलायम घास के मैदान पाये जाते हैं |
  • ऑस्ट्रेलिया के पूर्व में तीन प्रमुख राज्य हैं – इसके उत्तरी राज्य को क्वींसलैंड, मध्य के राज्य को न्यू साउथ वेल्स तथा दक्षिण के राज्य को विक्टोरिया राज्य कहते हैं |
  • न्यू साउथ वेल्स राज्य में शीतोष्ण जलवायु पायी जाती है | शीतोष्ण जलवायु को विश्व में प्रेयरी जलवायु के नाम से जाना जाता है | यहाँ लम्बे और मुलायम घास के मैदान पाये जाते हैं | ऑस्ट्रेलिया में इन लम्बे और मुलायम घास के मैदानों को डाउन्स कहते हैं |
  • शीतोष्ण घास के मैदान लगभग सभी महाद्वीपों पर पाये जाते हैं किन्तु इन घास के मैदानों को अलग-अलग महाद्वीपों पर अलग-अलग नाम से जाना जाता है |

जैसे-

          अमेरिका, कनाडा           –        प्रेयरी

          अर्जेन्टीना                        –        पम्पास

          दक्षिण अफ्रीका               –        वेल्ड

          ऑस्ट्रेलिया                      –        डाउन्स

          न्यूजीलैण्ड                       –        केंटरबरी

          यूक्रेन                              –        स्टेपी

          हंगरी                               –        पुस्टाज

  • ऑस्ट्रेलिया खनिज सम्पदा की दृष्टि से अत्यधिक सम्पन्न देश है | ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी-पश्चिमी तट पर दो खाने(Mines) स्थित हैं –

(i)     कालगूर्ली

(ii)    कुलगार्डी

  • उपरोक्त दोनों खानों से सोना निकाला जाता है |
  • विश्व में सोना उत्पादन में प्रथम देश चीन है और दूसरा देश ऑस्ट्रेलिया है |
  • ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के उत्तर में कारपेंट्रीया की खाड़ी स्थित है | कारपेंट्रीया के खाड़ी के पूर्व में ऑस्ट्रेलिया का केपयार्क प्रायद्वीप स्थित है |
  • केपयार्क प्रायद्वीप पर वाइपा की खान स्थित है | वाइपा की खान से बाक्साइट निकाला जाता है | विश्व में बाक्साइट के उत्पादन में भी ऑस्ट्रेलिया का चीन के बाद दूसरा स्थान है |
  • ऑस्ट्रेलिया में केपयार्क प्रायद्वीप में वाइपा की खान के अतिरिक्त कारपेंट्रीया की खाड़ी के पश्चिम में स्थित अर्नाहम लैण्ड से भी बाक्साइट का उत्पादन किया जाता है |
  • पिल्बारा की खानऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी भाग में स्थित है | यहां से लोहा का उत्पादन किया जाता है |
  • माउन्ट ईसा की खान से सीसा, जस्ता, तांबा और चांदी का उत्पादन किया जाता है | सीसा और जस्ता को जुड़वा खनिज कहा जाता है |
  • माउन्ट ब्रोकनहिलऑस्ट्रेलिया में सीसा और जस्ता के उत्पादन के लिए जाना जाता है |
  • ऑस्ट्रेलिया का अधिकाँश शहर ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर स्थित हैं किन्तु ऑस्ट्रेलिया का एकमात्र महत्वपूर्ण शहर ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी तट पर स्थित है|इस शहर का नाम पर्थ है |
  • ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर स्थित एक महत्वपूर्ण शहरसिडनी को ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी तट पर स्थित पर्थ शहर से एक रेलमार्ग द्वारा जोड़ दिया गया है | इस रेलमार्ग को ट्रांस ऑस्ट्रेलियन रेलमार्ग कहा जाता है | ट्रांस ऑस्ट्रेलियन रेलमार्ग पर्थ से होते हुए कूलगार्डी, कालगूर्ली के रास्ते ब्रोकनहिल होते हुए सिडनी तक जाता है |

 

Leave a Message

Registration isn't required.


By commenting you accept the Privacy Policy

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Usernicename
Rakesh khator
August 9, 2021, 1:05 pm

very usefull notes sir thankuuuu so much sir

Usernicename
SITESH KUMAR
August 17, 2020, 3:40 pm

Thanks sir