तेल परिष्करण

तेल परिष्करण Download

  • भारत में कुल 23 तेल शोधनशालाएंस्थापित की गयी हैं –
  • भारत में स्थापित तेल शोधनशालाओं का विवरण निम्नलिखित है –
तेल शोधनशालाएंराज्य
डिग्बोईअसम
नुमालीगढ़असम
गुवाहाटीअसम
बोंगईगांवअसम
बरौनी बिहार
कोलकाता पश्चिम बंगाल
हल्दिया पश्चिम बंगाल
पारादीप उड़ीसा
विशाखापत्तनम्आंध्र प्रदेश
ताटीपकाआंध्र प्रदेश
चेन्नई (मनाली)तमिलनाडु
नागपत्तनम्तमिलनाडु
कोच्चिकेरल
मंगलोर कर्नाटक
ट्रॉम्बे महाराष्ट्र
कोयली गुजरात
जामनगर गुजरात
वाडीनारगुजरात
भटींडापंजाब
पानीपत पंजाब
बीना मध्य प्रदेश
मथुराउत्तर प्रदेश

 

  • जामनगरमें तेलशोधन शालाओं की संख्या 2 है |
  • भारत में स्थापित कुल 23 तेल शोधनशालाओं में 18तेल शोधनशालाएंसार्वजनिक क्षेत्र (Public Sector) की हैं|अर्थात् इन तेल शोधनशालाओं पर सरकार का नियंत्रण है |
तेल परिष्करण
तेल परिष्करण
  • तीन तेल शोधनशालाएं निजी क्षेत्र के अन्तर्गत हैंजैसे -रिलायंस तथा दो तेल शोधनशालाएं संयुक्त उपक्रम की है अर्थात् इन तेल शोधनशालाओं पर सरकारी एवं निजी दोनों क्षेत्रों का संयुक्त रूप से योगदान है|
  • सार्वजनिक क्षेत्र के 18 तेल शोधनशालाओं में से 9 तेल शोधनशालायेंIndian Oil Corporation- IOC के अधिकार क्षेत्र में हैं | इस प्रकार Indian Oil Corporation-IOCदेश की सबसे बड़ी तेलशोधन कंपनी है |
  • निजी क्षेत्र (Private Sector) के 3 तेल शोधनशालाओं में से दो पर रिलायन्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड का स्वामित्व है तथा 1 तेल शोधनशाला पर एस्सार ऑयल इंडिया का स्वामित्व है |
  • रिलायन्स इंडस्ट्रीस लिमिटेड की दोनों तेल शोधनशालाएंगुजरात के जामनगर में स्थित हैं तथा एस्सार ऑयल इंडिया की रिफाइनरी गुजरात के वाडीनार जिले में स्थित है |
  • देश में पहली तेल शोधनशाला 1893 ई० में गुवाहाटी में शुरू की गयी थी| 1867 ई० में असम के माकूम में खोदा गया तेल का कुआँ बहुत छोटे स्तर पर था दूसरे शब्दों में यह प्रयोग के स्तर पर था |
  • देश में पहले व्यापक स्तर पर तेल कुएं की खुदाई 1890 ई० में असम के डिग्बोई में ही हुई थी | उसके ठीक तीन वर्ष बाद पहली तेल शोधनशाला1893 ई० में डिग्बोई में स्थापित की गयी थी|
  • भारत की 23 वीं तेल शोधन कार्यशाला की शुरूआत उड़ीसा के पारादीप में सन् 2016ई० में शुरू की गई |
  • भारत सर्वाधिक तेल शोधनशाला (कुल – 4) असम राज्य में स्थापित की गयी हैं | जो निम्नलिखित हैं –

(i)     डिग्बोई

(ii)    नुमालीगढ़

(iii)   गुवाहाटी

(iv)   बोंगईगाँव

  • पारादीप तेल शोधनशाला देश की सबसे बड़ी रिफाइनरी है जबकि इंडियन आयल कारपोरेशन देश की सबसे बड़ी रिफाइनरी कंपनी है|पारादीप तेल शोधनशाला भीइंडियन आयल कारपोरेशन के अंतर्गत ही काम करती है |

Leave a Message

Registration isn't required.


By commenting you accept the Privacy Policy

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Usernicename
Manoj Bedi
April 9, 2021, 2:54 pm

पानीपत हरियाणा राज्य में है ना कि पंजाब में.

Usernicename
Akmal alam
April 25, 2020, 9:37 pm

Please sir total pdf dal dijia lockdown me bihar si mains ka exame hai