जिन फसलों से हमें तेल की प्राप्ति होती है, उन्हें हम तिलहन की फसल कहते हैं| उदाहरण के लिए-सोयाबीन, सरसों, मूंगफली, कुसुम, तिल आदि |
तिलहन की खेती देश में ऐसे क्षेत्रों में की जाती है, जहाँ वर्षा कम होती है और भूमि कीउर्वरक क्षमता भी कमजोर होती है |
सोयाबीनको दलहन एवं तिलहन दोनों फसलों के अन्तर्गत शामिल किया जाता है |
कुल बोये गए क्षेत्रों में क्षेत्रफल की दृष्टि से खाद्यान्नों के बाद तिलहन का प्रमुख स्थान है |
तिलहन के उत्पादन में देश में मध्य प्रदेशअग्रणी स्थान रखता है |
तिलहन फसलों के अंतर्गत सरसों रबी ऋतु की फसल है जबकि मूंगफली और सोयाबीनखरीफ ऋतु की फसल है अर्थात् मूंगफली और सोयाबीन को मानसून काल में बोया जाता है |
भारत में तिलहन उत्पाद
भारत में तिलहन फसलों के अन्तर्गत सर्वाधिक उत्पादन सोयाबीन का होता है |
सोयाबीन का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला राज्य मध्य प्रदेश है| इसलिए मध्य प्रदेश को सोया प्रदेश भी कहा जाता है |
भारत में तिलहन फसलों के अन्तर्गतसोयाबीन के बाद सर्वाधिक उत्पादन मूंगफली का होता है |
मूंगफली एक स्वपरागित फसल है अर्थात् इसका परागण दूसरे फूलों के साथ नहीं होता है |
सूरजमुखी के तेल में 64%लाइनोलिक अम्ल होता है, जो रक्त मेंकोलेस्ट्रॉल को नियन्त्रित करता है |
सरसों के तेल में तीखापन उसमें उपस्थित आइसोथायोसाइनेट के कारण होता है |
सरसों में एरूसिकअम्ल पाया जाता है जो कि मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है |
कुसुमके तेल का इस्तेमालवाटरप्रूफ कपड़ों के निर्माण में किया जाता है | साथ हीसाथचमड़े के प्रिजर्वेशन में भी कुसुम के तेल का प्रयोग किया जाता हैं | कुसुम का सर्वाधिक उत्पादन महाराष्ट्र राज्य में होता है |
भारत में तिलहन उत्पादन में अग्रणी राज्य निम्नलिखित हैं –
उत्पाद
राज्य
कुल तिलहन उत्पादन
मध्य प्रदेश(प्रथम)
सोयाबीन
मध्य प्रदेश
मूंगफली
गुजरात
सरसों
राजस्थान
सूरजमुखी
कर्नाटक
नारियल
तमिलनाडु
कुसुम
महाराष्ट्र
फसलों में पोषण स्तर –
चावल में 6%प्रोटीन तथा76 % कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है |
गेहूँ15% प्रोटीन तथा65%कार्बोहाइड्रेटपाया जाता है |
Rakesh suman
March 6, 2023, 9:23 pmgujrat me garmi ke time til ki fasal konsi jagah hoti h
ashik kushawh
August 26, 2022, 7:38 pmMujhe vah question nahin Mil Raha hai Jo nahin mil raha hai
Dr. Umesh Kumar Singh
June 14, 2022, 11:14 amNice and upto date information from 2010 to 2020 with source.
Richa
July 7, 2020, 9:52 amThanks
Naresh choudhary
March 13, 2020, 8:20 am😘😘😘👌👌
Vinay
March 3, 2020, 11:03 amSir pdf file download nhi ho rha hai n-45 se plz solve this problem