उद्यान विज्ञान

उद्यान विज्ञान Download

  • उद्यान विज्ञान के अंर्तगत फल उत्पादन, सब्जी उत्पादन, फूल उत्पादन तथा फलों एवं सब्जियों के संरक्षण को शामिल किया गया है |

फ्लोरीकल्चर :फ्लोरीकल्चर का संबंध फूलों की खेती से होता है।

एंथोलॉजी : इसके अन्तर्गत फूलों का अध्ययन किया जाता है |

पोमोलॉजी : इसके अन्तर्गत फलों का अध्ययन किया जाता है |

  • भारत विश्व में चीन के बाद दूसरा फल उत्पादक देश है | विश्व में कुल फल उत्पादन का लगभग 10 % फल उत्पादन भारत में होता है |
  • भारत में सर्वाधिक फल उत्पादन करने वाला पहला राज्य महाराष्ट्र तथा दूसरा आन्ध्र प्रदेश है |
  • देश में सर्वाधिक क्षेत्रफल में उगाया जाने वाला शीर्ष फल आम है | किन्तु देश में सर्वाधिक उत्पादन केले का होता है |
  • आम का वानस्पतिकनाम मेंगीफेरा इंडिका है | भारत दुनिया का लगभग 40% आम का उत्पादन करता है |
  • भारत विश्व में निम्नलिखित फलों के उत्पादन में शीर्ष स्थान रखता है –

आम, अमरुद,  केला,आंवला, पपीता  और अनार|

फल शीर्ष उत्पादक देश राज्य
कुलफल उत्पादनचीन

भारत

महाराष्ट्र (भारत )

आन्ध्र प्रदेश

आमभारतउत्तर प्रदेश
केलाभारततमिलनाडु
अमरुदभारतमहाराष्ट्र
अंगूरचीन, इटलीमहाराष्ट्र
सेबभारतजम्मू कश्मीर
लीचीभारतबिहार
नीबूचीनआन्ध्र प्रदेश
संतराब्राजीलमहाराष्ट्र
आंवलाभारतउत्तर प्रदेश
अन्नानासभारतपश्चिम बंगाल
अनारभारतमहाराष्ट्र
नारियलइंडोनेशियातमिलनाडु
अखरोटचीनजम्मू कश्मीर
काजूभारतजम्मू कश्मीर
जैतूनस्पेन———

Note –

(i)     विश्व में चीन कुल फल उत्पादन में प्रथम स्थान पर है जबकि कुल फल          उत्पादन में भारत का दूसरा स्थान है |

(ii)    भारत में कुल फल उत्पादन में प्रथम स्थान पर महाराष्ट्र है जबकि          आंध्र प्रदेश दूसरे स्थान पर है |

 

  • भारत में तमिलनाडु राज्य में आम का एक वर्ष में दो बार उत्पादन होता है |
  • भारत में सर्वाधिक उत्पादित होने वाले फल निम्नलिखित हैं –

          (i)     केला

          (ii)    आम

          (iii)   नींबू  वर्ग

  • भारत में प्रति हेक्टेयर अंगूर की उत्पादकता विश्व में सर्वाधिक है | दुनिया में लगभग 80 % अंगूर का उपयोग शराब बनाने में किया जाता है |
  • आभासी फल (false fruit): सभी पादपों में फल का निर्माण अंडाशय से होता है। ऐसे फलों को सत्य फल या यूकार्प (True Fruit)कहा जाता है। जैसे-आम, मक्का, अंगूर आदि। लेकिन कुछ पादपों में अंडाशय के अलावा पुष्प के अन्य हिस्सों जैसे बाह्यदलपुंज (Calyx), दलपुंज (Corolla) पुष्पासन (Thalamus)से भी फल विकसित होता है। ऐसे फल को आभासी फलया स्युडो-कार्प (False Fruits)कहते हैं। जैसे – सेब, नाशपाती, अनानास, कटहल, लीची आदि |
उद्यान विज्ञान
उद्यान विज्ञान
  • भारत में केन्द्रीय बागवानी संस्थान मेजीफेमा (नागालैंड )में स्थित है |
  • भारतीय बागवानी अनुसन्धान संस्थान (Indian Institute of Horticulture Research)हैसरघट्टा, बंगलोरमें स्थित है |
  • ‘Central Institute of subtropical Horticulture’लखनऊ, उत्तर प्रदेश में स्थित है |
  • National Research Centre for Arid Horticulture बीकानेर, राजस्थानमें स्थित है |

 

Leave a Message

Registration isn't required.


By commenting you accept the Privacy Policy

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Usernicename
Avanish kumar
April 26, 2022, 12:51 pm

Good

Usernicename
Harishchandra
September 12, 2020, 2:04 pm

Udhyan vighyan se 5 labh

Usernicename
Nabkishor Singh Deo
May 28, 2020, 11:16 am

मेरे एक आम के पड़ में जमीन से एक इंच उपर एक आधाइंच के लगभग छेद हो गया है जिसमें चींटियों का आना जाना दिख रहा है।कोई उपाय बताएं जिससे यह छेद भर जाय।

Usernicename
Lalit
May 22, 2020, 5:43 pm

Kya kahna cha rahey ho

Usernicename
devbrat swarnkar
May 17, 2020, 11:11 pm

lichi --china ,kaju- maharastra ,apple - china.