एशिया

एशिया Download

  • पृथ्वी पर सात महाद्वीप एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, यूरोप,ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिकाऔर पांच महासागर प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर, अंटार्कटिक या दक्षिणी महासागरऔर आर्कटिक महासागर है|
एशिया
एशिया
  • एशिया विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है | यह पृथ्वी पर उत्तरी गोलार्द्ध पर स्थित है | एशिया और यूरोप दोनों अलग-अलग महाद्वीप नहीं हैं बल्कि इनका विभाजन कर दिया गया है | इन दोनों महाद्वीपों को संयुक्त रूप से यूरेशिया के नाम से जाना जाता है |
  • यूरेशिया स्पेन से लेकर एशिया के पूर्वी भाग रूसतक एक ही भूखण्ड है किन्तु बीच में एक काल्पनिक रेखा का निर्धारण किया गया है जिसके पूर्व में एशिया और पश्चिम में यूरोप महाद्वीप का निर्धारण किया गया है |
  • यूराल पर्वत, कैस्पियन सागर, काला सागर और भूमध्य सागर तक एक रेखा निर्धारित की गई है | इसी रेखा के द्वारा यूरोप और एशिया महाद्वीप का विभाजन किया जाता है |
  • महाद्वीपों का विस्तार बड़े से छोटे क्रम में इस प्रकार है –एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, अंटार्कटिका, यूरोप,ऑस्ट्रेलिया|
  • उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के अन्तर्गत तीन प्रमुख देश संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको हैं |दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का सबसे बड़ा देश ब्राजील है |ब्राजील के बाद दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का दूसरा सबसे बड़ा देश अर्जेंटीना है|
  • एशिया महाद्वीप के अन्तर्गत क्षेत्रफल की दृष्टी से सबसे बड़े देश रूस, चीन और  भारत  हैं |रूस का विस्तार न केवल एशिया महाद्वीप तक है बल्कि यह यूराल पर्वत के पश्चिम में यूरोप महाद्वीप पर भी विस्तृत है |
  • अफ्रीका महाद्वीप के अन्तर्गत नाइजीरिया, मिस्त्र और दक्षिण अफ्रीका तीन प्रमुख देश हैं |ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का अधिकांश क्षेत्र मरुस्थलीय है |ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की 80% आबादी पूर्वीतट पर बसी हुई है |सिडनी, केनबरा, मेलबर्न आदि प्रमुख शहर ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के  पूर्वीतट पर ही बसे हुए हैं |
  • एशिया महाद्वीप को सभ्यताओं का पालना कहा जाता है|दुनिया की अधिकांश प्राचीन मानव सभ्यताओं का विकास यहीं पर हुआ है | उदाहरण के लिए सिंधु नदी घाटी में विकसित हड़प्पा सभ्यता, मेसोपोटामिया की सुमेरियन सभ्यता आदि |
  • वर्तमान इराक को ही प्राचीन काल में मेसोपोटामिया कहा जाता था|सुमेरियन सभ्यता का विकास दजला-फरात नदियों की घाटियों में हुआ था |
  • विषुवत रेखा तीन महाद्वीपों दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका और एशिया महाद्वीप से होकर गुजरती है|विषुवत रेखा एशिया महाद्वीप के केवल दो देशों मालदीव और इण्डोनेशिया से ही होकर गुजरती है|
  • एशिया महाद्वीप के देश सिंगापुर की राजधानी जोकिसिंगापुर ही है, यह विषुवत रेखा के सबसे निकटस्थितराजधानी है | यद्यपि की विषुवत रेखा सिंगापुर से होकर नहीं गुजरती है किन्तु मानचित्र में मालदीव की राजधानी माले और इण्डोनेशिया की राजधानी जकार्ता विषुवत रेखा से सिंगापुर की अपेक्षा अधिक दूरी पर स्थित है |
  • इण्डोनेशिया के प्रमुख द्वीप सुमात्रा, जावा,बोर्नियों, सुलावेसी और न्यूगिनिया है | इण्डोनेशिया 13 हजार द्वीपों का समूह है | इसके केवल 6 हजार द्वीपों पर ही आबादी रहती है |
  • इण्डोनेशिया की राजधानी जकार्ता,जावा द्वीप पर स्थित है | बोर्नियों इण्डोनेशिया का सबसे बड़ा द्वीप है |
  • ध्यातव्य है कि बोर्नियों पर केवल इण्डोनेशिया का ही अधिकार नहीं है बल्कि इसपरतीन देशोंइण्डोनेशिया, मलेशियाऔर ब्रुनेई का संयुक्त रूप से अधिकार है |
  • बोर्नियों द्वीप के पूर्व में सुलावेसी द्वीप स्थित है | इण्डोनेशिया का सबसे पूर्वी द्वीप न्यूगिनिया कहलाता है |
  • न्यूगिनियाद्वीप पर दो देशों का अधिकार है|न्यूगिनिया द्वीप के पूर्वी क्षेत्र पर इंडोनेशिया का अधिकार है तथा न्यूगिनिया द्वीप के पश्चिमी क्षेत्र पर पापुआ न्यूगिनीबसा हुआ है |
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व के सबसे बड़े देश रूस, कनाडा, चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील,ऑस्ट्रेलिया और भारत हैं|इन सात बड़े देशों में से तीन देश रूस, चीन और भारत एशिया महाद्वीप पर स्थित हैं |
  • एशिया महाद्वीप का सबसे पूर्वी देश इण्डोनेशिया है तथा इसका सबसे पश्चिमी देश तुर्की है |एशिया महाद्वीप का सबसे उत्तरी देश रूस और सबसे दक्षिणी देश भी इण्डोनेशिया ही है |
  • भूमध्य सागर के मध्य में स्थित साइप्रस द्वीप भी एशिया महाद्वीप का ही हिस्सा है | साइप्रस की राजधानी निकोसिया है | एशिया महाद्वीप के देशों में सबसे पश्चिमी राजधानी निकोसिया है |
  • जनसंख्या की दृष्टि से विश्व के सबसे बड़े देश चीन, भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका और इण्डोनेशिया हैं |
  • विश्व में चार सर्वाधिक जनसंख्या वाले देशों में से तीन देश क्रमश: चीन, भारत और इण्डोनेशिया एशिया महाद्वीप के ही देश हैं |
  • भारत के दक्षिण में हिन्द महासागर स्थित है | हिन्द महासागर का सबसे बड़ा द्वीप मेडागास्कर द्वीप है| यह अफ्रीका महाद्वीप के पूर्व में स्थित द्वीप है |
  • विश्व का सबसे बड़ा द्वीप ग्रीनलैंड है | ग्रीनलैंड पर वर्ष भर बर्फ जमी रहती है| यहाँ निवास करने वाली जनजाति को एस्किमों कहते हैं | एस्किमों जिस घर में रहते हैं,उसे इग्नू कहा जाता है |
  • ग्रीनलैंड उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का ही एक भाग है |ग्रीनलैंड और उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के मध्य स्थित सागर को लेब्राडोर सागरअथवा इसे डेविस की खाड़ी भी कहते हैं |
  • भौगोलिक दृष्टि से देखा जाये तो ग्रीनलैंड उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का हिस्सा है किन्तु ग्रीनलैंड पर न तो अमेरिका का अधिकार हैऔर न ही कनाडा का अधिकार है बल्कि ग्रीनलैंड पर डेनमार्क का राजनैतिक अधिकार है |
  • यूरोप महाद्वीप के उत्तर में ब्रिटिश द्वीप पुंज स्थित है | ब्रिटिश द्वीप पुंज के पूर्व में एक देश डेनमार्क स्थित है|डेनमार्क का ही राजनैतिक अधिकार ग्रीनलैंड द्वीप पर है |
  • ग्रीनलैंड के पूर्व में एक अन्य द्वीप आइसलैंड स्थित है | आइसलैंड की राजधानी रेक्जाविक (Reykjavik) है |
  • दुनिया के दो देश रूसऔर चीन सर्वाधिक देशों से (14 देशो से) सीमा बनाते हैं |
  • रूस के साथ सीमा बनाने वाले 14 देश निम्नलिखित हैं –नार्वें, फिनलैण्ड, एस्टोनिया, लातविया, बेलारूस यूक्रेन, जार्जिया, अजरबैजान, कजाकिस्तान, चीन, मंगोलिया, लिथुआनिया, पोलैंड और उत्तर कोरिया |
  • चीन के साथ सीमा बनाने वाले 14 देश निम्नलिखित हैं –रूस, मंगोलिया, उत्तर कोरिया, वियतनाम, लाओस, म्यांमार, भारत, भूटान, नेपाल, तिब्बत, अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान और कजाखिस्तान |
  • चीन के उत्तर पूर्व में जापानऔर दक्षिण कोरिया मुख्य भूमि से दूरी पर स्थित हैं|
  • भूमध्य सागर से लगे एशिया के देश निम्नलिखित हैं –तुर्की, सीरिया, लेबनान, इजरायल और साइप्रस |
  • भूमध्य सागर के उत्तर में काला सागर (Black Sea) स्थित है | काला सागर चारो तरफ से भूमि से घिरा हुआ नहीं है बल्कि इसका एक शिरा भूमध्य सागर से जुड़ा हुआ है |
  • काला सागर के पूर्व में कैस्पियन सागर(Caspian Sea)और कैस्पियन सागर के पूर्व में अरल सागर (AralSea) स्थित है |
  • काला सागर भूमध्य सागर से जुड़ा होने के कारण समुद्र है किन्तु कैस्पियन सागर और अरल सागर (AralSea)के नाम के साथ सागर शब्द तो है किन्तु ये सागर न होकर झीलें हैं | क्योंकि ये चारों तरफ से स्थल से घीरे हुए हैं |
  • कैस्पियन सागर (CaspianSea) दुनिया की सबसे बड़ी झील है | दुनिया की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील सुपीरियर झील (SuperiorLake)अमेरिका में स्थित है | कैस्पियन सागर का जल लवणीय है |
  • कैस्पियन सागर के तट पर स्थित देश निम्नलिखित हैं –कजाखिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, ईरान, अजरबैजान और रूस |
  • अरल सागर से दो देश सीमा बनाते हैं| अरल सागर के उत्तर में कजाखिस्तान और दक्षिण में उज्बेकिस्तान स्थित है |
  • एशिया
    एशिया
  • अरल सागर के उत्तर में स्थित देश कजाखिस्तान एशियामहाद्वीप का सबसे बड़ा स्थलरूद्ध देश है|एशिया महाद्वीपका दूसरा स्थलरूद्ध देश मंगोलिया है|मंगोलिया, रूस और चीन से घिरा हुआ है |
  • मंगोलिया के पूर्व में चीन और रूस की सीमा के साथ-साथ आमूर नदी (AmurRiver) प्रवाहित होती है|अमूर नदी (Amur) पूर्व में प्रवाहित होते हुए ओखोटस्क सागर(SeaofOkhotsk) में अपना जल गिराती है|
  • प्रशान्त महासागर के पश्चिम में जापान स्थित है | जापान कई द्वीपों को मिलाकर एक देश बना है | यह मुख्यत: चार द्वीपों होकैडो (Hokkaido), होन्शू (Honshu), शिकोकू (Shikoku) और क्यूशू (Kyushu) पर स्थित है |
  • जापान का सबसे उत्तरी द्वीप होकैडो (Hokkaido) तथा सबसे बड़ा द्वीप होंशू (Honshu) है | जापान की राजधानी टोक्यो (Tokyo)होन्शू द्वीप पर ही स्थित है |
  • द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु हमला हुआ था|हिरोशिमा,शिकोकू (Shikoku) तथा नागासाकी,क्यूशू (Kyushu) द्वीप पर स्थित है |
  • प्रशान्त महासागर में जापान के दक्षिण में द्वीपों की एक श्रृंखला है, इसे फिलीपींस(Phillipines) द्वीप कहते हैं|
  • फिलीपींस द्वीप समूह वैसे तो अनेक द्वीपों का एक समूह है किन्तु यहाँ कुछ द्वीप जैसे-लुजोन(Luzon), मिंडानाओं (Mindanao)और समर(Samar) महत्वपूर्ण द्वीप हैं|
  • फिलीपींस की राजधानी मनीला (Manila),लूजोन (Luzon) द्वीप पर ही स्थित है |
  • फिलीपींस द्वीप समूह के पूर्व में केरोलाइन द्वीप समूह है |केरोलाइन द्वीप समूह के समीप प्रशान्त महासागर में दुनिया का सबसे गहरा गर्त मेरियाना ट्रेन्च स्थित है| इसकी गहराई सागर सतह से लगभग 11 किलोमीटर है |
  • भूमध्य सागर और लाल सागर को जोड़ने के लिए मिस्र में एक नहर बनाई गयी है, जिसे स्वेज नहर कहते हैं | इस नहर के माध्यम से लाल सागर और भूमध्य सागर का जल आपस में जुड़ गया जिससे अब इस मार्ग से व्यापारिक जहाजों का आना-जाना सरल हो गया |
  • स्वेज नहर का निर्माण 1869 ई० में हुआ था | 1956 ई० में मिस्त्र की सरकार ने इसका राष्ट्रीकरण कर दिया |वास्तव में स्वेज़ नहर से प्राप्त होने वाला वाला कर (Tax) ही मिस्त्र की राष्ट्रीय आय का सबसे बड़ा स्त्रोत है|स्वेज नहरकी कुल लम्बाई 162 किमी० है |
  • स्वेज नहर के माध्यम से यूरोप और एशिया के बीच जहाजरानी व्यापार आसान हो गया है | अफ्रीका के दक्षिणी बिन्दु को उत्तमाशा अन्तरीप (CapeofGoodHope) कहते हैं प्राचीन काल में एशिया तथा यूरोप के मध्य व्यापार इसी रास्ते से किया जाता था |
  • 1487 ई० में पुर्तगाली नाविक बार्थोलोमियो डियाज(Bartholomew Diaz) ने उत्तमाशा अन्तरीप (CapeofGoodHope) का पता लगाया था |
  • तीन तरफ से जल से घीरे हुए भूभाग को प्रायद्वीप कहते हैं| उदाहरण के लिए भारतीय प्रायद्वीप,अरब प्रायद्वीप आदि |
  • एशिया
    एशिया
  • लाल सागर के उत्तर में एक प्रायद्वीप स्थित है, इसे अरब प्रायद्वीप कहा जाता है|अरब प्रायद्वीप के दक्षिण में अदन की खाड़ी, इसके पूर्व में अरब सागर तथा इसके उत्तर में ओमान की खाड़ी स्थित है |
  • अरब प्रायद्वीप का सबसे बड़ा देश सऊदी अरब है|अरब प्रायद्वीप पूरी तरह रेगिस्तानी अथवा मरूस्थलीय है |
  • कमचटका प्रायद्वीप रूस का भाग है | कमचटका प्रायद्वीप दक्षिण की तरफ पूरी तरह से जल में डूब गया है पुन: यह जापान के द्वीप के रूप में उभर गया है|कमचटका प्रायद्वीप और जापान के होकैडो द्वीप(Hokkaido)केबीच में द्वीपों की श्रृंखला है, इसे क्यूराइल द्वीप समूह कहते हैं |क्यूराइल द्वीप समूह रूस का हिस्सा है|
  • ओखोटस्क सागर (SeaofOkhotsk) कमचटका प्रायद्वीप और क्यूराइल द्वीप समूह से घिरा हुआ है|
  • मकाऊ (Macau) और हांगकांग (HongKong) चीन के दो विशेष प्रशासनिक क्षेत्र हैं | ये दोनों देश चीन के पूर्वी तट पर स्थित हैं |
  • Leave a Message

    Registration isn't required.


    By commenting you accept the Privacy Policy

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    Usernicename
    Abhishek Kumar
    October 21, 2021, 9:07 pm

    Thanks

    Usernicename
    Ashish
    October 3, 2021, 10:02 am

    Hiroshima is in honshu Island

    Usernicename
    Devendra mandal
    March 7, 2021, 11:57 am

    Very good

    Usernicename
    Manisha
    February 13, 2021, 6:07 pm

    Great sir ji brilliant

    Usernicename
    sarika singhal(goel)
    December 1, 2020, 8:50 am

    सर भूमध्यसागरीय देशों में फिलिस्तीन देश है या साइप्रस देशहै या दोनों है आई एम वेरी कन्फ्यूज्ड प्लीज सॉल्व माय प्रॉब्लम

    Usernicename
    Satyam Pandey
    November 11, 2020, 3:11 pm

    One mistake is here, name of house is iglou not IGNOU

    Usernicename
    Seetaram Prajapat
    September 10, 2020, 9:29 pm

    Very nice sir

    Usernicename
    SITESH KUMAR
    July 13, 2020, 2:24 pm

    Thanks sir

    Usernicename
    Abhishek kumar
    July 3, 2020, 2:17 pm

    sir geography ka notes nahi download ho rha hai

    Usernicename
    Sanjeet Kumar
    July 2, 2020, 4:32 pm

    Sir geography ka note download Nahi Ho raha hi