दक्षिण अमेरिका महाद्वीप – 1

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप – 1 Download

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप
दक्षिण अमेरिका महाद्वीप
  • दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का विस्तार पनामा जलसंधि (Gulf of Panama) के दक्षिण में कोलम्बिया (Colombia) से लेकर दक्षिण में टियेराडेल फ्यूगो(Tierra Del Fuego) तक है |
  • दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के अन्तर्गत कुल 13 देश हैं| इन देशों में सबसे बड़ा देश ब्राजील(Brazil) है |अत्यधिक विशाल क्षेत्रफल होने के कारण ब्राजील दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप पर स्थित लगभग सभी देशों के साथ अपनी सीमा बनाता है|
  • दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप पर स्थित केवल दो देश इम्वेडोर (Ecuador) और चीली (Chile) के सीमाओं के साथ ब्राजील की सीमा स्पर्श नहीं करती है |
  • ब्राजील की सीमा दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप पर स्थित देशों में से 10 देशों की सीमाओं कोलम्बिया,वेनेजुएला,गुयाना, सूरीनाम, फ्रेंच गुयाना, पेरू, बोलीविया, पराग्वे, अर्जेन्टीना और उरुग्वे के साथ स्पर्श करती है |
  • दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की एक मुख्य विशेषता यह है कि इसके अधिकाँश देशों के पास समुद्र तट स्थित है |दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के पूर्व में अटलांटिक महासागर तथा इसके पश्चिम में प्रशांत महासागर स्थित है |
  • दक्षिण अमेरिका महाद्वीप पर स्थित बोलिविया और पराग्वे दोनों देश स्थलरूद्ध देश(Landlocked Country) हैं |
  • महाद्वीप के पश्चिमी तट पर दुनिया की सबसे लम्बी पर्वत श्रृंखला स्थित है, इसे एण्डीज पर्वत श्रृंखला कहते हैं | एण्डीज पर्वत श्रृंखला का विस्तार उत्तर में कोलम्बिया से लेकर दक्षिण में टियेराडेल फ्यूगो द्वीप तक है |
  • चिली एण्डीज पर्वत पर ही बसा हुआ देश है| चिली की राजधानी सेंटीयागो (SANTIAGO)चिली के मध्य में स्थित है | चिली का दक्षिणी तट बहुत अधिक कटा-फटा है, ऐसे तट को फियोर्ड तट(Fiord Coast) कहते हैं |
  • विश्व में फियोर्ड तट (Fiord Coast) के दो उदाहरण हैं –

(i)     चिली

(ii)    नार्वे

 

  • चिली के दक्षिण में एक द्वीप स्थित है| इस द्वीप को टियेराडेल फ्यूगो द्वीप(Tierra Del Fuego I.) कहते हैं |टियेरा डेल फ्यूगो द्वीप मैगेलन जलसन्धि(MagellanStrait) के द्वारा मुख्य भूमि से अलग होता है |टियेरा डेल फ्यूगो के पश्चिमी हिस्से पर चिली का तथा शेष हिस्से पर अर्जेंटीना का राजनैतिक अधिकार है |
  • टियेराडेल फ्यूगो द्वीप के पूर्व में एक अन्य द्वीप स्थित है, इसे फॉकलैंड द्वीप(Falkland I.) कहते हैं | फॉकलैंड द्वीप पर यूनाइटेड किंगडम (UK) का अधिकार है |
  • दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का सबसे बड़ा देश ब्राजील है|ब्राजील की राजधानी ब्राजीलिया (BRASILIYA) है | ब्राजील के दो महत्वपूर्ण शहर रियो डीजेनेरो (Rio de Janeiro) और सैंटोस (Santos) समुद्र तट पर स्थित हैं|रियो डीजेनेरो को फैशन नगरी कहा जाता है | सैंटोस ब्राजील का प्रमुख बंदरगाह है |
दक्षिण अमेरिका महाद्वीप
दक्षिण अमेरिका महाद्वीप
  • ब्राजील विश्व का सबसे बड़ा कॉफी उत्पादक देश है| ब्राजील से उत्पादित कॉफी का निर्यात सैंटोस बंदरगाह से ही किया जाता हैइसलिए इसे कहवा पत्तन भी कहा जाता है |
  • दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के उत्तर में वेनेजुएला स्थित है | वेनेजुएला की राजधानी कराकस (CARACAS) है | राजधानी कराकस(CARACAS) के पश्चिम में एक झील स्थित है, इस झील को मराकाइबो झील (L. Maracaibo) कहते हैं|
  • वेनेजुएला में मराकाइबो झील प्रदेश पेट्रोलियम भण्डार के लिए प्रसिद्ध है | दुनिया का सबसे बड़ा पेट्रोलियम भण्डार मराकाइबो झील प्रदेश में ही स्थित है |
  • Note -लोकसेवा आयोग उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम भण्डार में अग्रणी देश सऊदी अरब को मानता है |
  • वेनेजुएला के पश्चिम में कोलम्बिया तथा कोलम्बिया के दक्षिण में इक्वेडोर स्थित है| इक्वेडोर की राजधानी क्वीटो (QUITO) है | क्वीटो की एक मुख्य विशेषता यह है कि यह दुनिया की सबसे ऊँचाई पर स्थित राजधानी है |
  • राजधानी क्वीटो के दक्षिण में कोटोपैक्सी ज्वालामुखी स्थित है |इक्वेडोर में स्थित कोटोपैक्सी ज्वालामुखी विश्व के सबसे ऊँचाई पर स्थित एक सक्रिय ज्वालामुखी है |
  • विश्व में सर्वाधिक ज्वालामुखी एण्डीज पर्वत श्रृंखला पर ही पाया जाता है |
  • इक्वेडोर के दक्षिण में पेरू स्थित है | पेरू की राजधानी लीमा(LIMA) है | पेरू और बोलीविया की सीमा पर एक झील स्थित है, इसे टिटिकाका झील(L.Titicaca) कहते हैं |
  • पेरू और बोलीविया के सीमा पर स्थित टिटिकाका झील विश्व की सबसे ऊँचाई पर स्थित नौकागम्य झील है | विश्व की सबसेसबसे ऊँचाईपर स्थित झील थिसोसिकरू झीलहै |यह झील तिब्बत में स्थित है |

Leave a Message

Registration isn't required.


By commenting you accept the Privacy Policy

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Usernicename
Anurag singh
July 26, 2023, 11:31 am

Hello sir . Mai apke you tube se padhta hu. Aur ab blog v dekhna start kiea h Maine bhe same topic per likhne ka prayas kiya h kripya dekhe दक्षिण अमेरिका