यूरोप

यूरोप (Europe) Download

यूरोप
यूरोप
  • यूराल पर्वत रूस में स्थित है |यूराल पर्वत के पूर्व में एशिया महाद्वीप तथा यूराल पर्वत के पश्चिम में यूरोप महाद्वीप स्थित है |
  • यूराल पर्वत से पश्चिम में पुर्तगाल तक के भूखंड को हम यूरोप महाद्वीप कहते हैं|रूस का अधिकांश भाग एशिया महाद्वीप तथा कुछ भाग यूरोप महाद्वीप के अंतर्गत स्थित है |
  • यूराल पर्वत के पश्चिम में स्थित रूस यूरोप महाद्वीप के अंतर्गत आता है| यूराल पर्वत के पूर्व में रूस को साइबेरिया कहते हैं| साइबेरिया का विस्तार एशिया महाद्वीप के अंतर्गत तथारूस की राजधानी मास्को यूरोप महाद्वीप के अंतर्गत स्थित है |
  • यूराल पर्वत, कैस्पियन सागर, काला सागर और भूमध्य सागर से होकर जाने वाली काल्पनिक रेखा यूरोपमहाद्वीप को एशिया महाद्वीप से अलग करती है |
  • वास्तव में यूरोप महाद्वीप और एशिया महाद्वीप एक ही भूखंड पर स्थित महाद्वीप हैं | कुछ विशेषताओं के कारण यूरोप महाद्वीप को एक अलग महाद्वीप के रूप में स्वीकार किया जाता है |
  • यूरोप को यूरेशिया का प्रायद्वीप कहते हैं |यूरोप एवं एशिया के सम्मिलित रूप को यूरेशिया कहा जाता है |प्रायद्वीप स्थलखंड का वह हिस्सा होता है, जो तीन तरफ से जल से घिरा हुआ होता है|
  • यूरोप महाद्वीप उत्तर में आर्कटिक महासागर, पश्चिम में अटलांटिक महासागर और दक्षिण में भूमध्य सागर से घिरा हुआ है |चूँकि यूरोप तीन तरफ से जल से घिरा हुआ है इसलिए हम इसे यूरेशिया का प्रायद्वीप कहते हैं |
  • यूरोप महाद्वीप को प्रायद्विपों का प्रायद्वीप भी कहा जाता है| यूरोप महाद्वीप में प्रमुख प्रायद्वीप निम्नलिखित हैं-
  • आइबेरियन प्रायद्वीप (पश्चिम में)
  • जूटलैण्ड प्रायद्वीप
  • स्केंडिनेविया का प्रायद्वीप
  • कोला प्रायद्वीप (स्केंडिनेविया प्रायद्वीप के पूर्व में )
  • रूस के पश्चिमोत्तर में स्थित प्रायद्वीप को कोला प्रायद्वीप कहते हैं|
  • आइबेरियन प्रायद्वीप पर दो प्रमुख देश पुर्तगाल एवं स्पेन बसे हुए हैं तथा जूटलैंड प्रायद्वीप पर डेनमार्क बसा हुआ है |
  • स्केंडिनेविया के प्रायद्वीप पर तीन देश नार्वे, स्वीडेन एवं फिनलैण्ड बसे हुए हैंकिन्तु 5 देशों को जिनमे नार्वे, स्वीडेन, फिनलैण्ड, डेनमार्क और आइसलैंड शामिल हैं, इन देशों को संयुक्त रूप से स्केंडिनेवियाई देश कहा जाता है|इन देशों में निवास करने वाले लोग प्रजातीय रूप से समान हैं |
  • उत्तरी ध्रुव के पास आर्कटिक महासागर में 66.5 अक्षांश रेखा को आर्कटिक वृत्त कहते हैं |आर्कटिक वृत्त नार्वे,स्वीडेन, फ़िनलैंड और कोला प्रायद्वीप(रूस) से होकर गुजरता है |
  • आर्कटिक वृत्त के सबसे समीप स्थित राजधानी आइसलैंड की राजधानी रेक्जाविक (Reykjavik) है|यद्यपि की आर्कटिक वृत्त नार्वे, स्वीडेन, फ़िनलैंड और रूस से होकर गुजरती है किन्तु इन देशो की राजधानियां आर्कटिक वृत्त से दूर स्थित हैं |
  • स्केंडिनेविया प्रायद्वीप के उत्तर में आर्कटिक महासागर, पश्चिम में उत्तरी सागर तथा दक्षिण में बाल्टिक सागर स्थित है |
  • नार्वे, स्वीडेन और फिनलैण्ड की राजधानियां बाल्टिक सागर के तट पर स्थित हैं |अतः आर्कटिक वृत्त के सबसे समीप स्थित राजधानी आइसलैंड की राजधानी रेक्जाविक (Reykjavik) है |
  • नार्वे की राजधानी ओस्लो (Oslo), स्वीडेन की राजधानी स्टॉकहोम (Stockholm) तथा फिनलैण्ड की राजधानी हेलसिंकी (Helsinki) है |
  • विश्व में एकमात्र देश आइसलैंड की राजधानी रेक्जाविक उत्तरी ध्रुव के सर्वाधिक समीप में स्थित राजधानी है |
  • फिनलैण्ड के पूर्व में स्थित रूस के अंतर्गत कोलाप्रायद्वीप पर एक बन्दरगाह स्थित है | इसे मुर्मुस्क (Murmansk) बन्दरगाह कहते हैं |
  • मुर्मुस्क बन्दरगाह आर्कटिक महासागर के तट पर कोला प्रायद्वीप पर स्थित बन्दरगाह है |कोला प्रायद्वीप उत्तरी ध्रुव के समीप में स्थित है|उत्तरी ध्रुव पर सूर्य का पर्याप्त प्रकाश नही पहुँच पाता है जिसके कारण यह पूरा क्षेत्र ध्रुवीय जलवायु वालाक्षेत्र होता है |यहाँ स्थलखंड वर्षभर बर्फ से ढंका रहता है|
  • ध्रुवीय जलवायु का क्षेत्र होने के बावजूद कोला प्रायद्वीप पर स्थित मुर्मुस्क बन्दरगाह वर्षभर खुला रहता है |अर्थात् यहाँ से वर्ष भर व्यापार होता रहता है|
  • कोला प्रायद्वीप के ध्रुवीय जलवायु का क्षेत्र होने के बावजूद मुर्मुस्क बन्दरगाह वर्षभर खुला रहता है, इसका कारण यह है कि अटलांटिक महासागर से होकर गुजरने वाली उत्तरी अटलांटिक की गर्म जलधारा कोला प्रायद्वीप के समीप से होकर गुजरती है|
  • उत्तरी अटलांटिक की गर्म जलधारा के प्रभाव के कारण कोला प्रायद्वीप के पास का सागर का जल बर्फ के रूप में परिवर्तित नहींहो पाता है| यही कारण है कि कोला प्रायद्वीप पर स्थित मुर्मुस्क बन्दरगाह वर्षभर खुला रहता है |
  • यूरोप महाद्वीप पर स्थित सबसे पश्चिमी राजधानी पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन(Lisbon)है |
  • यूरोप महाद्वीप पर स्थित सबसे पूर्वी राजधानी रूस की राजधानी मास्को है |
  • भूमध्य सागर के तट पर अनेक छोटे-छोटे यूरोपीय देश बसे हुए हैं किन्तु अधिकांश देशों की राजधानियां भूमध्य सागर के तट से दूर स्थित हैं |यूरोप महाद्वीप के एकमात्र देश ग्रीस (Greece) की राजधानी एथेंस(Athens) भूमध्य सागर के तट पर स्थित है|
  • माल्टा (Malta) भूमध्य सागर के बिल्कुल मध्य में स्थित एक यूरोपीय देश है|माल्टा की राजधानी वेलेटा (Valletta) है |
  • भूमध्य सागर में दो द्वीपीय देश हैं –
  • माल्टा(Malta)
  • साइप्रस(Cyprus)
  • साइप्रस (Cyprus) भी भूमध्य सागर में स्थित एक द्वीपीय देश है, किन्तु यह एशिया महाद्वीप का देश है |
  •  

    Leave a Message

    Registration isn't required.


    By commenting you accept the Privacy Policy

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    Usernicename
    Akash kumar
    March 31, 2023, 11:58 am

    Yes

    Usernicename
    TANU POONIA
    April 5, 2022, 7:19 pm

    Thnku so mch sir

    Usernicename
    Suraj Patel
    May 11, 2021, 7:31 pm

    thanx sir

    Usernicename
    SITESH KUMAR
    July 24, 2020, 3:16 pm

    Thanks sir