नकदी फसलें अथवा व्यापारिक फसलें 2

नकदी फसलें अथवा व्यापारिक फसलें – 2 Download

चाय

  • भारत में चाय की व्यापारिक स्तर पर कृषिसर्वप्रथम1834 ई० में लार्ड विलियम बेंटिक के काल में असम में प्रारम्भ की गयी थी | हालांकि चाय का मूल स्थानचीन (China) है |

चाय की कृषि के लिए अनुकूल दशाएं –

(i)     150-250 सेमी० तक वार्षिक वर्षा

(ii)    पर्वतीय ढ़ालदार भूमि

(iii)   उच्च तापमान

(iv)   हरी और गन्धकयुक्त मिट्टी |

  • भारत में चाय, कॉफी, रबड़ और मसालों की खेती लैटेराइट मिट्टी में की जाती है |
  • चाय उत्पादक शीर्ष तीन राज्य – असम, प० बंगाल और तमिलनाडुराज्य हैं |
  • भारत में कुल चाय उत्पादन का लगभग 50% उत्पादन केवल असम में किया जाता है |
चाय
चाय

असम में चाय उत्पादन मुख्यत: दो क्षेत्रों में होता है –

(i)     ब्रह्मपुत्र नदी की घाटी

(ii)    सूरमा नदी की घाटी

  • देश में चाय की कृषि के अन्तर्गत क्षेत्रफल की दृष्टि से प्रथम स्थान असम का है |

भारत में राज्यवार चाय उत्पादन क्षेत्र निम्नलिखित हैं –

  • असम – ब्रह्मपुत्र और सूरमा नदी की घाटी
  • पश्चिम बंगाल – दार्जिलिंग, कूचबिहार और जलपाईगुड़ी
  • हिमाचल प्रदेश – कुल्लू घाटी
  • तमिलनाडु – नीलगिरी के पर्वतीय क्षेत्रों में
  • दक्षिण भारत मेंतमिलनाडु चाय के उत्पादन में अग्रणी राज्य है |

विश्व में शीर्ष तीन चाय उत्पादक देश निम्नलिखित हैं –

(i)     चीन

(ii)    भारत

(iii)   केन्या

 

विश्व में शीर्ष तीन चाय निर्यातक देश हैं-

(i)     केन्या

(ii)    चीन

(iii)   श्रीलंका

  • विश्व में शीर्ष काली चाय उत्पादक देश भारत है |

कॉफी/कहवा

  • कहवा का मूल स्थान अमेजन नदी की घाटी है |
  • भारत में कहवा सबसे पहले बाबाबूदन द्वारा अरब क्षेत्र से लाया गया था और कर्नाटक के बाबाबूदन पहाड़ी क्षेत्र में लगाया गया था |
  • भारत में कहवा का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कर्नाटक है |
  • कहवा की खेती दक्षिण भारत के पर्वतीय ढ़ालोंपर होती है |
  • कहवा अथवा कॉफी की खेती मुख्य रूप से दक्षिण भारत के तीन राज्यों कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में की जाती है | संक्षेप में कहा जा सकता है कि कहवा की खेती दक्षिण भारत में नीलगिरी पर्वत पर की जाती है |
कॉफी
कॉफी
  • भारत का सबसे बड़ा कहवा उत्पादक राज्य कर्नाटक है | कर्नाटक देश के कुल कहवा उत्पादन का लगभग 68% उत्पादन करता है |
  • कर्नाटक के बाद कहवा उत्पादन में दूसरा सबसे बड़ा राज्य केरल है |

दुनिया में कॉफी की मुख्य रूप से 5 प्रजातियां पायी जाती हैं-

(i)     अरेबिका

(ii)    रोबस्टा

(iii)   मोका

(iv)   ब्लूमाउण्टेन

(v)    लिबेरिका

  • भारत में कहवा के प्रजातियों में मुख्यत:अरेबिका तथा रोबस्टा की बुआई की जाती है | किन्तु भारत में कुल बोये गये कहवा क्षेत्रफल के 60% कृषि क्षेत्र पर केवल अरेबिका प्रजाति के कहवा की कृषि की जाती है |
  • मोका प्रजाति के कहवा की खेती अरब प्रायद्वीप में यमन देश के तट पर होती है |
  • ब्लूमाउण्टेनकिस्म के कहवा की खेती जमैका में की जाती है |
  • लिबेरिका प्रजाति के कहवा की खेती लाइबेरिया में होती है |

कहवा के तीन शीर्ष उत्पादक देश निम्नलिखित हैं –

(i)     ब्राजील

(ii)    वियतनाम

(iii)   इण्डोनेशिया

  • चाय के पौधे से वर्ष में तीन बार पत्तियाँ चुनी जा सकतीहैं किन्तु कहवा 4 वर्ष में केवल एक बार फल देता है |
  • ‘चाय और तम्बाकू’पौधों के पत्तों से प्राप्त किया जाता है जबकि ‘कहवा’पौधों के फल से प्राप्त किया जाता है |

तम्बाकू

  • तम्बाकू का मूल स्थान अमेजन घाटी है |

विश्व में तम्बाकू की दो किस्में पायी जाती हैं –

(i)     निकोटियाना टोबैकम

(ii)    रस्टिका

  • भारत में मुख्य रूप से नीकोटियाना टोबैकम की खेती की जाती है |
  • भारत में तम्बाकू की खेती का सबसे ज्यादा क्षेत्रफल आन्ध्र प्रदेश में है |
  • तम्बाकू के शीर्ष दो उत्पादक राज्य क्रमश: आन्ध्रप्रदेश और गुजरात राज्य हैं |
  • भारत में तम्बाकू 17 वीं शताब्दी में पुर्तगालियों के द्वारा मुगलबादशाह जहांगीर के शासन काल में लाया गया था |
  • पुर्तगालियों के द्वारा मुख्य रूप से दो फसल आलू और तम्बाकू लाया गया था |
  • विश्व में तम्बाकू का सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता देश चीन है तथा दूसरे स्थान पर भारत है |
तम्बाकू
तम्बाकू
  • संयुक्त राज्य अमेरिका का मोण्टाना प्रान्त उच्च गुणवत्ता वाले तम्बाकू के उत्पादन के लिए जाना जाता है |
  • ‘विश्वतम्बाकू निषेध दिवस’ 1 मई, 2004 से नियमित रूप से मनाया जाता है |
  • विश्व तम्बाकू निषेध दिवस(1 मई, 2004 से)सार्वजिनिक स्थल पर धुम्रपान और तम्बाकू उत्पादन के विज्ञापन पर रोक लगाता है |

जूट

  • कुछ फसलें रेशेदार फसलों की श्रेणियों के अन्तर्गत आती हैं, जिनमें हम मुख्यत: रेशे प्राप्त करते हैं जैसे – कपास, जूट, पटसन, मेस्ता और सनई |
  • जूट से प्राप्त रेशों का प्रयोग मोटे वस्त्र, थैले, बोरे, रस्सियांअन्य सजावटी सामान बनाने में किया जाता है |
  • भारत में कुल जूट उत्पादन का 70% उत्पादनपश्चिम बंगाल करता है |
  • विश्व में जूट उत्पादन गंगा और ब्रह्मपुत्र के डेल्टा क्षेत्र में होता है |
  • विश्व में सबसे बड़ा जूट उत्पादक देश बांग्लादेश है |
जूट
जूट

Leave a Message

Registration isn't required.


By commenting you accept the Privacy Policy