भारत में तिलहन उत्पाद

भारत में तिलहन उत्पाद Download

  • जिन फसलों से हमें तेल की प्राप्ति होती है, उन्हें हम तिलहन की फसल कहते हैं| उदाहरण के लिए-सोयाबीन, सरसों, मूंगफली, कुसुम, तिल आदि |
  • तिलहन की खेती देश में ऐसे क्षेत्रों में की जाती है, जहाँ वर्षा कम होती है और भूमि कीउर्वरक क्षमता भी कमजोर होती है |
  • सोयाबीनको दलहन एवं तिलहन दोनों फसलों के अन्तर्गत शामिल किया जाता है |
  • कुल बोये गए क्षेत्रों में क्षेत्रफल की दृष्टि से खाद्यान्नों के बाद तिलहन का प्रमुख स्थान है |
  • तिलहन के उत्पादन में देश में मध्य प्रदेशअग्रणी स्थान रखता है |
  • तिलहन फसलों के अंतर्गत सरसों रबी ऋतु की फसल है जबकि मूंगफली और सोयाबीनखरीफ ऋतु की फसल है अर्थात् मूंगफली और सोयाबीन को मानसून काल में बोया जाता है |
भारत में तिलहन उत्पाद
भारत में तिलहन उत्पाद
  • भारत में तिलहन फसलों के अन्तर्गत सर्वाधिक उत्पादन सोयाबीन का होता है |
  • सोयाबीन का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला राज्य मध्य प्रदेश है| इसलिए मध्य प्रदेश को सोया प्रदेश भी कहा जाता है |
  • भारत में तिलहन फसलों के अन्तर्गतसोयाबीन के बाद सर्वाधिक उत्पादन मूंगफली का होता है |
  • मूंगफली एक स्वपरागित फसल है अर्थात् इसका परागण दूसरे फूलों के साथ नहीं होता है |
  • सूरजमुखी के तेल में 64%लाइनोलिक अम्ल होता है, जो रक्त मेंकोलेस्ट्रॉल को नियन्त्रित करता है |
  • सरसों के तेल में तीखापन उसमें उपस्थित आइसोथायोसाइनेट के कारण होता है |
  • सरसों में एरूसिकअम्ल पाया जाता है जो कि मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है |
  • कुसुमके तेल का इस्तेमालवाटरप्रूफ कपड़ों के निर्माण में किया जाता है | साथ हीसाथचमड़े के प्रिजर्वेशन में भी कुसुम के तेल का प्रयोग किया जाता हैं | कुसुम का सर्वाधिक उत्पादन महाराष्ट्र राज्य में होता है |

भारत में तिलहन उत्पादन में अग्रणी राज्य निम्नलिखित हैं

उत्पादराज्य
कुल तिलहन उत्पादनमध्य प्रदेश(प्रथम)
सोयाबीनमध्य प्रदेश
मूंगफलीगुजरात
सरसोंराजस्थान
सूरजमुखीकर्नाटक
नारियलतमिलनाडु
कुसुममहाराष्ट्र

फसलों में पोषण स्तर –

  • चावल में 6%प्रोटीन तथा76 % कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है |
  • गेहूँ15% प्रोटीन तथा65%कार्बोहाइड्रेटपाया जाता है |
  • मक्कामें 80% कार्बोहाइड्रेटपाया जाता है |
  • सोयाबीन में45% प्रोटीन की मात्रा पायी जाती है |
  • मूंगफलीमें प्रोटीनकी मात्रा 30 % तक होती है |

Leave a Message

Registration isn't required.


By commenting you accept the Privacy Policy