समुद्री व्यापार 2

समुद्री व्यापार – 2 Download

प्रमुख बन्दरगाह
प्रमुख बन्दरगाह

कोलकाताबन्दरगाह–

  • कोलकाता बन्दरगाह समुद्र तट पर स्थित बन्दरगाह नहीं है बल्कि यह हुगली नदी के तट पर स्थित बन्दरगाह है | हुगली नदी पर कोलकाता बन्दरगाह का मुख्य पोताश्रय खिदिरपुर है | कोलकाता बन्दरगाह का तटीय पोताश्रय डायमण्ड हार्वर है |
  • कोलकाता-हल्दिया बन्दरगाह अलग-अलग बन्दरगाह नहीं है बल्कि दोनों एक-दूसरे पर निर्भर बन्दरगाह हैं इसलिए दोनों का नाम एक साथ लिया जाता है | हल्दियाबन्दरगाह कोलकाता बन्दरगाह का सहायक बन्दरगाह है |
  • 13 प्रमुख बन्दरगाहों में हल्दिया बन्दरगाह को कोलकाता बन्दरगाह के साथ ही जोड़ा जाता है |कोलकाता बन्दरगाह हुगली नदी पर स्थित बन्दरगाह है जबकि हल्दिया समुद्रतट एवं हुगली नदी दोनों पर स्थित बन्दरगाह है |

पारादीपबन्दरगाह (उड़ीसा)–

  • झारखण्ड से उत्पादित लौह अयस्कों का निर्यात पारादीप बन्दरगाह से ही जापान को किया जाता है | यह हल्दिया-कोलकाता बन्दरगाह के दक्षिण में उड़ीसा तट पर स्थित है |

विशाखापत्तनम बन्दरगाह –

  • विशाखापत्तनम बन्दरगाह भारत का सर्वाधिक गहरा बन्दरगाह है| विशाखापत्तनम बन्दरगाह से आगे समुद्र की ओर एक पहाड़ी है जिसे डाल्फिन नोजकहा जाता है | डाल्फिन नोज नामक पहाड़ी के कारण पोताश्रय तेज हवाओंतथा चक्रवातों से सुरक्षित रहता है|इसलिए विशाखापत्तनम एक प्राकृतिक बन्दरगाह है |

एन्नौर बन्दरगाह –

 

  • चेन्नई बन्दरगाह के आयात-निर्यात के दबाव को कम करने के लिए एन्नौर बन्दरगाह का विकास किया गया था| एन्नौर बन्दरगाह देश का पहला कम्प्यूटरीकृत और निगमित बन्दरगाह है |

चेन्नई बन्दरगाह –

  • चेन्नई बन्दरगाह देश का सबसे पुरानाबन्दरगाह है| चेन्नई का बन्दरगाह एक कृत्रिम बन्दरगाह है | साथ ही यह खुला सागरीय बन्दरगाह है |

तूतीकोरिन बन्दरगाह –

  • तूतीकोरिन बन्दरगाह मन्नार की खाड़ी के तट पर स्थित बन्दरगाह है | तूतीकोरीन बन्दरगाह के पास मन्नार की खाड़ी का तट अत्यधिक छिछला है जिसके कारण जहाज तट तक नहीं पहुँच पाते हैं |
  • तूतीकोरीन बन्दरगाह के निकट मछलियाँ बहुत अधिक मात्रा में पकड़ी जाती हैं जिसके कारण इसे मत्स्य पत्तन भी कहते हैं |

पोर्ट ब्लेयर बन्दरगाह –

  • पोर्ट ब्लेयर बन्दरगाह को देश का 13वां प्रमुख बन्दरगाह वर्ष 2010 में घोषित किया गया है |

बन्दरगाहों से सम्बन्धित प्रमुख तथ्य –

  • न्हावाशेवा, एन्नौर और चेन्नईये तीनों बन्दरगाह कृत्रिम बन्दरगाह हैं|
  • विशाखापत्तनम बन्दरगाह देश का सबसे गहरा बन्दरगाहहै |
  • चेन्नई बन्दरगाह देश का सबसे प्राचीन बन्दरगाह है|इसके साथ ही यह देश का खुला सागरीय बन्दरगाह भी है |
  • भारत का औसत समुद्र तल की ऊंचाई चेन्नई से ही मापा जाता है |
  • एन्नौर बन्दरगाह देश का पहलाकम्प्यूटरीकृत और निगमित बन्दरगाह है|
  • कांडला बन्दरगाह देश का प्रमुख आयातक बन्दरगाह है |इस बन्दरगाह पर पेट्रोलियम एवं उर्वरक पदार्थों का आयात किया जाता है |इस बन्दरगाह से वस्तुओं का निर्यात नहीं किया जाता है |
  • न्हावाशेवाबन्दरगाह देश का सबसे बड़ाकृत्रिम बन्दरगाह है |
  • पारादीप बन्दरगाह का पृष्ठ प्रदेश खनिज सम्पदा की दृष्टि से सर्वाधिक सम्पन्न है |
  • कोचीन एवं पारादीप बन्दरगाह लैगून पर स्थितबन्दरगाह हैं |

Leave a Message

Registration isn't required.


By commenting you accept the Privacy Policy