भारतीय सड़कें

भारतीय सड़कें Download

  • भारत में सड़कों की सर्वाधिक लम्बाई वाले राज्य महाराष्ट्रऔरउत्तर प्रदेशराज्य हैं | यहाँ सड़कों के लम्बाई में राष्ट्रीय राजमार्ग, प्रांतीयराजमार्ग मार्ग, जिला सड़कें एवं ग्रामीण सड़कें शामिल हैं |
  • राष्ट्रीय राजमार्गों की सर्वाधिक लम्बाई वाले तीन राज्य क्रमश:महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेशएवंराजस्थान हैं |
  • प्रांतीय राजमार्गों की सर्वाधिक लम्बाई वाले तीन राज्यक्रमश:महाराष्ट्र,कर्नाटक एवंगुजरात हैं |
  • भारत में सर्वाधिक सड़क घनत्व वाला राज्य केरल है |
  • शत-प्रतिशत पक्की सड़कों से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों वाला राज्य केरल है |
  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़कपरियोजना मुख्य रूप से भारतीय ग्रामीण क्षेत्रों को प्रत्येक मौसम में सड़कों से जोड़ने के लिए प्रारम्भ की गई थी | यह योजना दिसम्बर, 2000 में लायी गयी थी |
  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क परियोजना शत-प्रतिशत केन्द्र प्रायोजित परियोजना थी|इस परियोजना में राज्यों का वित्तीय योगदान शून्य था |
  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क परियोजना को वर्ष 2005में भारत निर्माण कार्यक्रम के 6 घटकों में शामिल कर दिया गया था |
  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क परियोजना का उद्देश्य मैदानी क्षेत्रों में कम से कम एक हजार की आबादी वाले गांवों को और पहाड़ी एवं जनजातीय क्षेत्रों में कम से कम 500 की आबादी वाले गांव को स्थायी सड़कों से जोड़ना है |
  • भारत का सबसे पुराना रेल इंजन फेयरी क्वीन भाप से चलने वाला इंजन है |
  • विश्व की सबसे बड़ी रेल प्रणालीसंयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, रूस और इसके पश्चात्भारत की रेल प्रणाली है |
  • भारत की सबसे लम्बी रेल सुरंग पीर पंजाल पर्वत श्रेणी पर बनिहाल रेल सुरंग है | इसकी कुल लम्बाई लगभग 11 किमी०है |
  • विश्व की सबसे लम्बी रेल सुरंग गोथार्ड रेल सुरंग (स्वीटजरलैंड) है, जिसकी लम्बाई लगभग 57 किमी० है |
  • विश्व की सबसे लम्बी समुद्री रेल सुरंग जापान की सीकन रेल सुरंग है| इसकी लम्बाई 54 किमी०है | यह रेल सुरंग होन्शू और हौकडों द्वीपों के मध्य समुद्र में स्थित है |
  • विश्व का सबसे बड़ा रेलवे प्लेटफार्म गोरखपुर, उत्तर प्रदेश रेलवे प्लेटफार्म है |
  • भारत की सर्वाधिक दूरी तय करने वाली ट्रेन विवेक एक्सप्रेस है | यह डिब्रूगढ(असम) से प्रारम्भ होकर कन्याकुमारी (तमिलनाडु) तक जाती है |
  • भारत का सबसे लम्बा रेलमार्ग डिब्रूगढ से कन्याकुमारी है |भारतीय रेलवे बोर्ड की स्थापना 1905 ई० में लार्ड कर्जन के समय में प्रारम्भ की गयी थी |
  • भारत के राज्यों में रेलमार्ग की सबसे ज्यादा लम्बाई उत्तर प्रदेश में है |
  • स्वतन्त्र भारत का पहला रेल बजट जॉन मथाई ने प्रस्तुत किया था |
  • भारतीय रेल का आदर्श वाक्य “Life Line of the Nation” है |
  • भारतीय रेल संग्रहालय चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में स्थित है | रेलवे स्टाफ कालेज गुजरात के बड़ौदा में है |
  • मेट्रो ट्रेन भारत में प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के कार्यकाल में सन1972 ई० में कोलकाता में प्रारम्भ की गयी थी | यह दमदम से टोलीगंज के मध्य चलायी गयी थी |कोलकाता मेट्रो ट्रेन भारत की पहली भूमिगत रेलवे है |
  • वर्ष 2002 में कोलकाता मेट्रो के तर्ज पर दिल्ली मेट्रो चलाया गया था| इसके बाद बंगलुरू मेट्रो का प्रारम्भ वर्ष 2011 में प्रारम्भ किया गया था| बंगलुरू मेट्रो का प्रारम्भ नम्माहल्ली के नाम से प्रारम्भ किया गया था | नम्माहल्ली मेट्रो का अर्थ “हमारी मेट्रो” है |
  • अब तक भारत में कोलकाता, मुम्बई, नई दिल्ली, बंगलुरू, जयपुर, चेन्नई और लखनऊ शहरों में मेट्रो रेल सेवा प्रारम्भ हो चुकी है |
  • उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद और नोएडा के बाद लखनऊ तीसरा शहर है, जहां मेट्रो सेवा संचालित की जा रही है |

Noteगाजियाबाद और नोएडा मेट्रो रेल सेवा दिल्ली मेट्रो रेल के अन्तर्गत संचालित की जा रही है |

  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 28नवम्बर, 2017 को हैदराबाद मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन किया था | अब भारत में लगभग 13 ऐसे शहर हैं, जहाँ मेट्रो की सेवाएँ दी जा रहीं हैं|इसके साथ ही भारत में कई अन्य शहरों में भी मेट्रो की सेवाएँ प्रस्तावित हैं|

 

Note-        उपरोक्त विषय में प्रस्तुत आंकड़े वर्ष 2020 में वास्तविक आंकड़ो पर आधारित हैं इसलिए विश्वसनीय हैं |

 

Leave a Message

Registration isn't required.


By commenting you accept the Privacy Policy

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Usernicename
babita yadav
May 15, 2020, 12:40 am

thankyou very very much sir