उत्तरी अमेरिका महाद्वीप

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप Download

  • उत्तरी अमेरिका महाद्वीप पर कनाडा के उत्तर में अलास्का स्थित है | अलास्का पर संयुक्त राज्य अमेरिका का अधिकार है |
  • पनामा नहर मैक्सिकों की खाड़ी और प्रशांत महासागर के जल को जोड़ती है तथा उत्तरी अमेरिका महाद्वीप को दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप से अलग करती है|उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का विस्तार उत्तर में अलास्का से लेकर दक्षिण में पनामा तक है|उत्तरी अमेरिका महाद्वीप पर कुल 10 देश हैं|
  • कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिकाऔर मैक्सिको, उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के तीन सबसे बड़े और महत्वपूर्ण देश हैं|
  • मैक्सिको की सीमा से लेकर पनामा नहर तक छोटे-छोटे करीब सात देश स्थित हैं|वास्तव में इन देशों को ही मध्य अमेरिका कहते हैं|इन देशों का नाम और इनकी राजधानियाँ निम्नलिखित हैं –
देशराजधानी
बेलिजीबेलमोपान
ग्वाटेमालाग्वाटेमाला सिटी
एल सल्वाडोरसान सिल्वाडोर
होन्डूरासटेगूसिगल्पा
निकारागुआमानागुआ
कोस्टारिकासैन जोन्स
पनामापनामा सिटी
  • 49 उत्तरी अक्षांश रेखा को कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका ने आपसी सहमती से इन दोनों राज्यों की सीमा मान लिया है | 49 उत्तरी अक्षांश को विश्व की सबसे बड़ी शांतिपूर्ण सीमा माना जाता है | इसे विश्व की सबसे लम्बी शांतिपूर्ण रेखा भी कहा जाता है|49उत्तरी अक्षांश रेखा को 49समानान्तर रेखा भी कहा जाता है |
  • 49उत्तरी अक्षांश रेखा के पूर्व में 5 झीलें हैं | इन झीलों को सम्मिलित रूप में महान झील (Great Lakes) भी कहा जाता है | महान झीलों (Great Lakes) के पूर्व में सेंट लारेंस नदी प्रवाहित होती है |
उत्तरी अमेरिका महाद्वीप
उत्तरी अमेरिका महाद्वीप
  • सेंट लारेंस नदी,सेंट लारेंस की खाड़ी (Gulf of st.lawrence) में अपना जल गिराती है |अत: कहा जा सकता है कि कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका की सीमा का निर्धारण 490 उत्तरी अक्षांश रेखा,ग्रेट लेक्स और सेंट लारेंस नदी के द्वारा किया जाता है |
  • खाड़ी (Gulf)- तीन तरफ से स्थल से घिरे हुए जल क्षेत्र को खाड़ी(Gulf) कहा जाता है |
  • महान झीलों (Great Lakes)में 5 झीलेंस्थित हैं|पश्चिम से पूर्व इनझीलोंका क्रम इस प्रकार है –
  •  

    • सुपीरियर झील (Superior Lake)
    • मिशिगन झील(MichiganLake)
    • ह्यूरान झील (Huron Lake)

     (iv)  ईरी झील (ErieLake)

    (v)    ओंटोरियो झील (OntarioLake)

     

    • सुपीरियर झील विश्व की ताजे पानी की सबसे बड़ी झील है |

              ध्यान रहे – विश्व की सबसे बड़ी झील कैस्पियन सागर (Caspian Sea) है किन्तु इसका पानी लवणीय है |

    • सुपीरियर झील (Superior Lake) महान झीलों(Great Lakes) में सबसे बड़ी झील है | सुपीरियर झील के पूर्व में ह्यूरान झील स्थित है |
    • सुपीरियर, ह्यूरान, ईरी तथा ओंटोरियों झील,संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा की सीमा पर स्थित हैं | इन झीलों के जल का उपयोग दोनों देश बराबर मात्रा में करते है |
    • मिशिगन झील पूरी तरह अमेरिका में स्थित है अर्थात् मिशिगन झील के जल पर कनाडा का अधिकार नहीं है |
    • ईरी झील और ओंटोरियों झील के मध्य एक जलप्रपात स्थित है, इसे नियाग्रा जलप्रपात कहते हैं|नियाग्रा जलप्रपात से जलविद्युत का उत्पादन किया जाता है |यहाँ से उत्पादित जलविद्युत का उपयोगदोनों देशकनाडा एवं संयुक्त राज्य अमेरिका संयुक्त रूप से करते हैं |
    • महान झीलों के आस-पास केक्षेत्रों में घास के मैदानों का विकास हुआ है| यह शीतोष्ण घास का मैदान कहलाता है |शीतोष्णघास के मैदानों में लम्बी तथा मुलायम घास पायी जाती है|इन शीतोष्णघास के मैदानों को उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में प्रेयरीकहा जाता है |प्रेयरी प्रदेश के अन्तर्गत उन्नत किस्म के गेहूँ तथा मक्के की खेती की जाती है |
    • सुपीरियर झील के किनारे विकसित औद्योगिक क्षेत्र को दुलुथ कहा जाता है |मिशिगन झील के पास दो औद्योगिक क्षेत्र गैरी और शिकागो का विकास हुआ है |ईरी झील के समीप डेट्रायट नामक प्रसिद्ध औद्योगिक क्षेत्र का विकास हुआ है |डेट्रायट विश्व में मोटर कार उद्योग के लिए प्रसिद्ध है|
    • रियो ग्राण्डे नदी (Rio Grande) मैक्सिको तथा संयुक्त राज्य अमेरिका के मध्य सीमा का निर्धारण करती है | रियो ग्राण्डे नदीमैक्सिको के खाड़ी (Gulf of Mexico) में अपना जल गिराती है |
    • ग्रीनलैंड उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का ही समुद्र में निकला हुआ भाग है | ग्रीनलैंड दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप है | ग्रीनलैंड पर डेनमार्क का राजनैतिक अधिकार है |
    • उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के पश्चिमी तट पर कनाडा से लेकर मैक्सिको तक रॉकी पर्वत श्रेणी का विस्तार है | रॉकी पर्वत श्रेणीविश्व का दूसरा सबसे लम्बा पर्वतश्रेणी है |रॉकी पर्वत श्रेणी की सबसे ऊँची चोटी माउंट एलबर्ट(Mount Elbert) है |दुनिया की सबसे लम्बी पर्वत श्रृंखलादक्षिण अमेरिका महाद्वीप पर स्थित एंडीज पर्वत श्रृंखलाहै |
    • अलास्का में स्थित पर्वत श्रेणी को अलास्का रेंज(Alaska Range)कहा जाता है | अलास्का रेंज की सबसे ऊँची पर्वत चोटी का नाम माउंट मैकिनले (Mount Mckinley) है |माउंट मैकिनले (Mount Mckinley) न केवल अलास्का की अपितु यह सम्पूर्ण उत्तर अमेरिका महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी है |
    • कनाडा उत्तरी ध्रुव(North Pole) के समीप में स्थित है | कनाडा में शीत ऋतु में अधिकाँश क्षेत्र बर्फ से ढका रहता है किन्तु जब यहाँ ग्रीष्म ऋतु का आगमन होता है, तब यहाँ जमें बर्फ पिघलने लगते हैं जिससे यहाँ स्थायी रूप से झीलों का निर्माण हो गया है |
    • कनाडा में स्थित झीलों का उत्तर से दक्षिण की ओर क्रम इस प्रकार है-

     

    • ग्रेट बियर (Great Bear)

    (ii)    ग्रेट स्लेव(Great Slave)

    (iii)   अथावस्का (Athabasca)

    (iv)   विनिपेग (Winnipeg)

     

    • कनाडा के उत्तर में हडसन की खाड़ी (Hudson Bay) स्थित है |
    • संयुक्त राज्य अमेरिका में लगभग 50 राज्य स्थित हैं| इसके अलावा अमेरिका में 01 संघीय जिला हैजिसका नाम District of Columbia (DC) है|वाशिंगटनडी०सी० (Washington D.C.)एक संघीय जिला है और अमेरिका की राजधानी है |
    • वाशिंगटन डी०सी०चेसापीक की खाड़ी (Chesapeake Bay)पर स्थित है | वाशिंगटन डी०सी० के उत्तर में न्यूयार्क राज्य स्थित है | अमेरिका का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य टेक्सास(Texas) है |
    • अमेरिका के पश्चिमी तट पर कैलीफोर्निया राज्य स्थित है|कैलीफोर्निया अमेरिका का सबसे पश्चिमी राज्य है | कैलिफोर्निया राज्य में एक भ्रंशघाटी स्थित है, इसे सैक्रामिंटो सैनजुआकिन घाटी कहते हैं | इसे कैलीफोर्निया की घाटी अथवा सैन एंड्रियास भ्रंश भी कहते हैं | सैन एंड्रियास भ्रंशदुनिया का विनाशकारी भूकम्पीय क्षेत्रों में से एक है |
    • कैलीफोर्निया की भ्रंश घाटी में खनिज तेलका विशाल भण्डार स्थित है|अमेरिका में कैलीफोर्निया की घाटी में खनिज तेल का सर्वाधिक भण्डार है इसके अतिरिक्त खनिज तेल का सर्वाधिक दोहन भी यहीं से किया जाता है |
    • सैक्रामिंटो सैनजुआकिन से निकाले गये खनिज तेल का शोधन सैन फ्रांसिस्को की तेल शोधनशाला में किया जाता है | सैन फ्रांसिस्को को गोल्डेन गेट (Golden Gate) कहा जाता है |
    उत्तरी अमेरिका महाद्वीप
    उत्तरी अमेरिका महाद्वीप
  • दक्षिण कैलीफोर्निया मैक्सिकों (Mexico) के अन्तर्गत स्थित है | दक्षिणी कैलीफोर्निया तथा मैक्सिको के बीच के समुद्री क्षेत्र को कैलीफोर्निया की खाड़ी(Gulf of California)कहते हैं |
  • मैक्सिको राज्य के पूर्व में स्थित खाड़ी को मैक्सिको की खाड़ी (Gulf of Mexico)कहा जाता है |
  • मैक्सिको की खाड़ी के पूर्व में द्वीपों की एक श्रृंखला स्थित है| इन द्वीपों पर अनेक छोटे-छोटे देश बसे हुए हैं जिनमें क्यूबा, हैती, प्युट्रोरिको तथा त्रिनिदाद और टोबैगो प्रमुख हैं | इन द्वीपों को सम्मिलित रूप से पश्चिमी द्वीप समूह (West Indies) कहते हैं | इन द्वीपों को कैरिबियाई द्वीप भी कहते हैं |
  • पश्चिमी द्वीप समूह(West Indies)का सबसे बड़ा द्वीप क्यूबा(Cuba) है| इसकी राजधानी हवाना(Havana)कर्क रेखा के सर्वाधिक समीप स्थित है| उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की कर्क रेखा से सर्वाधिक समीप राजधानीक्यूबा(Cuba)की राजधानीहवाना (Havana)है |
  • अमेरिका के राज्यों में एक अन्य महत्वपूर्ण राज्य फ्लोरिडा (Florida) अमेरिका के पूर्व में स्थित है | फ्लोरिडा के दक्षिणी तट पर ही मायामी बीच (Miami Beach) स्थित है |
  •  

    Leave a Message

    Registration isn't required.


    By commenting you accept the Privacy Policy

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    Usernicename
    Suresh Kumar
    January 17, 2023, 3:16 am

    Very good

    Usernicename
    SITESH KUMAR
    July 25, 2020, 4:58 pm

    Thanks sir ji