जर्मनी में तीन प्रमुख नदियां उत्तर की दिशा में प्रवाहित होती हैं –
(i) राइननदी (ii) एल्बनदी(iii)ओडरनदी
राइन, एल्ब और ओडर नदियां उत्तरी सागर में अपना जल गिराती हैं |जर्मनी से ही एक अन्य नदी प्रवाहित होती है जो काला सागर में अपना जल गिराती है, इसे डेन्यूब नदी कहते हैं |
यूरोप महाद्वीप पर स्थित नदियाँ अपना जल या तो उत्तरी सागर में गिराती हैं या फिर काला सागर अथवा कैस्पियन सागर में अपना जल गिराती हैं| इसका तात्पर्य है कि यूरोप महाद्वीप का ढाल उत्तर की दिशा में है |
जर्मनी में दो पर्वत वास्जेस पर्वत और ब्लैक फॉरेस्ट पर्वत स्थित हैं| वास्जेस पर्वत,जर्मनी और फ्रांस की सीमा पर स्थित है | राइन नदी ब्लैक फॉरेस्ट पर्वत से निकलती है और उत्तर की दिशा में प्रवाहित होते हुए उत्तरी सागर में अपना जल गिराती है |
राइन नदी जर्मनी में ब्लैक फॉरेस्ट और वास्जेस पर्वतों के बीच में प्रवाहित होती है |ब्लैक फॉरेस्टऔर वास्जेस पर्वत दोनों ब्लॉक पर्वत के उदाहरण हैं |
राइन नदी के मुहाने पर नीदरलैंड का एक प्रमुख बन्दरगाह राटरडम स्थित है|राटरडम बन्दरगाह न केवल नीदरलैंड का बल्कि सम्पूर्ण यूरोप का सबसे बड़ा बन्दरगाह है | राइन नदी सम्पूर्ण यूरोप का सबसे व्यस्त आन्तरिक जलमार्ग है |
राइन नदी की घाटी में कोयला पाया जाता है इसलिए राइन नदी को कोयला नदी भी कहा जाता है| यूरोप में सबसे ज्यादा कोयले का भण्डार राइन नदी की घाटी में ही पाया जाता है |
रूर नदी,राइन नदी की सहायक नदी है|राइन और रूर नदियों के मध्य के क्षेत्र कोरूर बेसिन कहा जाता है| रूर बेसिन से कोयला प्राप्त किया जाता है इसलिए जर्मनी में राइन नदी को कोयला नदी कहा जाता है |
रूर प्रदेश को जर्मनी का काला प्रदेश भी कहा जाता है| इसके अलावा रूर प्रदेश को यूरोप का औद्योगिक ह्रदय स्थल भी कहा जाता है|
डेन्यूब नदी, ब्लैक फॉरेस्टपर्वत से निकलकर दक्षिण की ओर प्रवाहित होते हुए काला सागर में अपना जल गिराती है | डेन्यूब नदी, काला सागर में अपना जल गिराने से पूर्व यूरोप के 5 देशों में प्रवाहित होती है|ये देश और इनकी राजधानियां निम्नलिखित हैं –
देश
राजधानी
ऑस्ट्रिया
वियना
स्लोवाकिया
ब्रतिस्लावा
हंगरी
बुडापेस्ट
सर्बिया
बेलग्रेड
रोमानिया
बुखारेस्ट
इसके अतिरिक्त जर्मनी में दो अन्य नदियाँ एल्ब और ओडर प्रवाहित होती हैं, जो सागर तट पर अपना मुहाना बनाती हैं |
एल्ब नदी के तट पर जर्मनी का प्रमुख शहर हैम्बर्ग स्थित है | जर्मनी की राजधानी बर्लिन,स्प्रीनदी के किनारे स्थित है |
फ्रांस की राजधानी पेरिस, सीन नदी के किनारे स्थित है | सीन नदी,ब्रिटिश द्वीप पुंज एवं फ्रांस के मध्य में स्थित इंग्लिशचैनल में अपना जल गिराती है |
इंग्लिश चैनल दो महासागरों,उत्तरी सागर और अटलांटिक महासागर को जोड़ता है |
इटली के उत्तर में आल्प्स पर्वत का विस्तार है| आल्पस पर्वत के सर्वोच्च शिखर का नाम माउन्ट ब्लैंक (4808 मीटर) है |
यूरोप के सर्वोच्च शिखर का नाम माउन्ट एल्ब्रुश(5642 मीटर) है | माउन्ट एल्ब्रुश काकेशश पर्वत श्रेणी पर स्थित है |
आल्पस पर्वत से पो नदी निकलती है | पो नदी दक्षिण की और प्रवाहित होते हुए एड्रियाटिक सागर में अपना जल गिराती है | पो नदी की घाटी समतल मैदानी क्षेत्र है, इसे लोम्बार्डी का मैदान कहते हैं | यूरोप महाद्वीप में लोम्बार्डी के मैदान में सर्वाधिक चावल उगाया जाता है |इटली की राजधानी रोम,टाइबर नदी के किनारे स्थित है |
काला सागर, भूमध्य सागर से जुड़ा हुआ है इसलिए काला सागर एक समुद्र है जबकि कैस्पियन सागर चारों तरफ से स्थलरूद्ध है इसलिए यह एक प्रकार की झील है |
काला सागर में यूरोप की दो नदियां अपना जल गिराती हैं –
(i) डेन्यूब नदी(ii) डॉननदी
डॉन नदी रूस की नदी है |
कैस्पियन सागर में दो नदियां अपना जल गिराती हैं –
(i) वोल्गा नदी(ii) यूराल नदी
वोल्गा और यूराल दोनों नदियां रूस की नदियां हैं |
वोल्गा नदी,वल्दाई पहाड़ी से और यूराल नदी,यूराल पर्वत से निकलकर कैस्पियन सागर में अपना जल गिराती है |
यूरोप की सबसे लम्बी नदी वोल्गा नदी है | वोल्गा नदी के तट पर रूस का महत्वपूर्ण शहर वोल्गोग्राथ स्थित है |
रूस में स्थित वोल्गा नदी की घाटी में पेट्रोलियम प्राप्त किया जाता है|वोल्गोग्राथ यूरोप की सबसे बड़े तेलशोधन क्षेत्र में से एक है |
कैस्पियन सागर झील विश्व की सबसे बड़ी झील है | उत्तरी कैस्पियन सागर में वोल्गा तथा यूराल नदियां अपना जल गिराती हैं जिसके कारण उत्तरी कैस्पियन सागर का जल, दक्षिणी कैस्पियन सागर के जल से अपेक्षाकृत मीठा होता है |
Monu Kumar December 2, 2020, 7:42 pm Report
Sir history ke bhe notes de do. Sir I am very poo student
SITESH KUMAR August 21, 2020, 11:12 am Report
Thanks sir
Poonam August 6, 2020, 3:31 pm Report
Sir, please aise hi notes polity ke lectures k bhi de dijiye.