यूरोप भाग – 2

यूरोप भाग – 2 Download

  • यूरोप महाद्वीप की मुख्य भूमि पूर्व में यूराल पर्वत से लेकर पश्चिम में स्पेन तथा पुर्तगाल तक स्थित है | फ्रांस के उत्तर में उत्तरी सागर (North Sea) स्थित है | फ्रांस के उत्तर में ही दो द्वीपों का समूह स्थित है | इन दोनों द्वीपों पर दो प्रमुख देश ग्रेट ब्रिटेन तथा आयरलैंड बसे हुए हैं | इन दोनों द्वीपों को संयुक्त रूप से ब्रिटिश द्वीप समूह कहते हैं |
यूरोप
यूरोप
  • फ्रांस और ब्रिटेन के बीच में लगभग 40 किलोमीटर चौड़ा संकरा समुद्र स्थित है, इसे हम इंग्लिश चैनल (English Channel) कहते हैं |
  • आयरलैण्ड का उत्तरी हिस्सा तथा ग्रेट ब्रिटेन कोसम्मिलित रूप से यूनाइटेड किंगडम(UK) कहते हैं | ग्रेट ब्रिटेन की राजधानी लंदन (London) है|लंदन समुद्र तट से दूर मुख्यभूमि के भीतर टेम्स नदी के तट पर स्थित है|आयरलैण्ड की राजधानी डबलिन(Dublin) समुद्र तट पर स्थित है |
  • ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस के मध्य में स्थित संकरे समुद्र को इंग्लिश चैनल(English Channel) कहते हैं| इस संकरे समुद्री भाग को डोवर जलसंधि(Strait of Dover) भी कहते हैं|
  • जलसंधि (Strait) – दो बड़े सागरों को मिलाने वाले संकरे समुद्र को जलसंधि अथवा जलडमरू कहते हैं |
  • डोवर जलसंधि(Strait of Dover) उत्तरी सागर (North Sea) को अटलांटिक महासागर (AtlanticOcean) से मिलाता है तथा ग्रेट ब्रिटेन को फ्रांस से अलग करता है|
  • फ्रांस यूरोप महाद्वीप पर स्थित क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश है|फ्रांस की राजधानी पेरिस (Paris) है|पेरिस सीन नदी(Seine) के तट पर स्थित है |
  • फ्रांस के पश्चिम में यूरोप का एक अन्य महत्वपूर्ण देश स्पेन(Spain) स्थित है|फ्रांस तथा स्पेन की सीमा पर एक महत्वपूर्ण पर्वत स्थित है, इसे पिरेनीज पर्वत(Pyrenees Mountain) कहते हैं|पिरेनीज पर्वत फ्रांस को स्पेन से अलग करता है |
  • फ्रांस के दक्षिण पूर्व सीमा पर इटली बसा हुआ है |इटली तथा फ्रांस की सीमा पर आल्प्सपर्वत (Alps Mountain) का विस्तार है|इटली तथा फ्रांस की सीमा आल्प्स पर्वत (Alps Mountain) के द्वारा अलग होती है |
  • फ्रांस तथा स्विटजरलैंड की सीमा पर जूरा पर्वत(Jura Mountain)जबकि फ्रांस और जर्मनी की सीमा पर वास्जेस पर्वत(Vosges Mountain)का विस्तार है|
  • फ्रांस के पूर्वोत्तर में यूरोप के तीन देश बेल्जियम, नीदरलैंड और लग्जमबर्ग स्थित हैं| इन देशों को संयुक्त रूप से बेनेलक्स (BENELUX) कहते हैं |
  • बेल्जियम और नीदरलैंड उत्तरी सागर के तट पर स्थित देश हैं जबकि लग्जमबर्ग स्थलरूद्ध देश है|
  • बेल्जियम, लग्जमबर्ग और नीदरलैंड अर्थात् बेनेलक्स (BENELUX) को नीची भूमि का देश भी कहा जाता है | यूरोप के अन्य देशों की तुलना में इन देशों की भूमि समुद्रतल से नीचे स्थित है |
  • नीदरलैंड की राजधानी एमस्टर्डम(Amsterdam) समुद्र तट पर स्थित है |एमस्टर्डम(Amsterdam) के समीप में ही नीदरलैंड का एक अन्य प्रमुख शहर राटरडम(Rotterdam) स्थित है|राटरडमबन्दरगाहनीदरलैंडका एक प्रमुख बन्दरगाह है | नीदरलैंड का राटरडम बन्दरगाह यूरोप महाद्वीप का सबसे व्यस्ततम बन्दरगाह है |
  • स्पेन के दक्षिणी भूभाग पर जिब्राल्टर (Gibraltar) स्थित है|यद्यपि जिब्राल्टर, स्पेन में स्थित है किन्तु इसपर ब्रिटेन का राजनैतिक अधिकार है|जिब्राल्टर के दक्षिण में अफ्रीका महाद्वीप के अंतर्गत मोरक्को नामक एक देश स्थित है|
  • स्पेन और मोरक्को के बीच में संकरा समुद्र है, इसे जिब्राल्टर जलसंधि(Strait of Gibraltar) कहते है|जिब्राल्टर जलसंधि भूमध्य सागर को अटलांटिक महासागर से जोड़ती है |
  • यूरोप महाद्वीप के उत्तर में स्केंडिनेविया का प्रायद्वीप है|स्केंडिनेविया प्रायद्वीप के दक्षिण में बाल्टिक सागर स्थित है |
  • बाल्टिक सागर के दक्षिणी तट पर तीन छोटे-छोटे देशलिथुआनिया, लाटविया और स्टोनिया स्थित हैं|इन तीनों देशों को हम सम्मिलित रूप से बाल्टिक देश कहते हैं |
  • विश्व के दो सबसे छोटे देश वेटिकन सिटी और मोनाको(Monaco) यूरोप में ही स्थित हैं| विश्व  का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है जबकि मोनाको विश्व  का दूसरा सबसे छोटा देश है |
  • विश्व का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी इटली के अन्दर स्थलरूद्ध देश है|वास्तव में वेटिकन सिटी इटली की राजधानी रोम की सीमा के भीतर बसा हुआ देश है | इस प्रकार कहा जा सकता है कि वेटिकन सिटी विश्व  का एकमात्र ऐसा देश है जो कि शहर के भीतर बसा हुआ है |
  • वेटिकन सिटी का क्षेत्रफल लगभग 44 वर्ग किमी० है | वेटिकन सिटी न केवल विश्व का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा देश है बल्कि यह विश्व में जनसंख्या की दृष्टि से भी सबसे छोटा देश है | यहां की जनसंख्या लगभग 840लोगों की है |
  • वेटिकन सिटी के बाद विश्व का दूसरा सबसे छोटा देश मोनाको है | मोनाको फ्रांस और इटली की सीमा पर भूमध्य सागर के तट पर अवस्थित देश है |
  • इटली में दो स्थलरूद्ध देश हैं –
  • वेटिकन सिटी
  • सैनमैरिनों
  •  

    • वेटिकन सिटी इटली की राजधानी रोम के भीतर बसा हुआ है जबकि सैन मैरिनों(San Marino) इटली के पूर्वी तट पर स्थित हैं |
    • मोनाको, विश्व का सबसे ज्यादा जनसंख्या घनत्व वाला देश है| एशिया महाद्वीप पर क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश चीन और सबसे छोटा देश मालदीव हैं |
    • जर्मनी के ब्लैक फारेस्ट पर्वत से डेन्यूब नदी निकलती है और काला सागर (Black Sea) में अपना जल गिराती है |
    • डेन्यूब नदी विश्व के 5 देशों की राजधानियों से होकर प्रवाहित होती है|डेन्यूब नदी जर्मनी के ब्लैक फारेस्ट पर्वत से निकलकर वियना, ब्राटिस्लाविया, बुडापेस्ट, बेल्ग्रेड और बुखारेस्ट से होते हुए काला सागर में अपना जल गिराती है |
    • कैस्पियन सागर(Caspian Sea) में दो नदियाँ अपना जल गिराती हैं|यूराल नदी यूराल पर्वत से निकलकर कैस्पियन सागर में अपना जल गिराती है जबकि वोल्गानदी वल्दाई पहाड़ी से निकलती है और कैस्पियन सागर में अपना जल गिराती है |
    • वोल्गा नदी तथा यूराल नदी के कैस्पियन सागर के उत्तरी तट पर मिलने के कारण उत्तरी कैस्पियन सागर के जल कीलवणीयता बहुत कम हो जाता है|कैस्पियन सागर के दक्षिणी भाग का जल उत्तरी भाग के जल की अपेक्षा अधिक लवणीय होता है |

     

    Leave a Message

    Registration isn't required.


    By commenting you accept the Privacy Policy

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    Usernicename
    Milind kumar
    April 13, 2023, 5:08 pm

    Yes

    Usernicename
    SITESH KUMAR
    July 24, 2020, 6:28 pm

    Nice sir ji ??